रायपुर। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कार्यभार संभाला। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।
Previous Articleरवि उप्पल की गिरफ़्तारी पर रमन सिंह का ट्वीट, सट्टेबाजों को संरक्षण जब तक कांग्रेस सरकार…
Next Article कल होगी कैबिनेट की पहली बैठक, सीएम ने कहा….
