कोरबा/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश देते ही महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी मातहत संभाग रेंज को निर्देशित करते है की पुलिस हर कोने में तैनात दिखे। रेंज के सभी जिलों के एसपी अपने क्षेत्र में समय समय पर सघन चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश मिलते ही शनिवार को कोरबा कप्तान संतोष सिंह जिले के अधीनस्थ स्टाफ को निर्देश देने के बाद पालन सुनिश्चित करने स्वयं चेकिंग के लिए निकले। सीएसपी कोरबा योगेश साहू एसडीओपी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी अपने क्षेत्रों में चप्पे चप्पे पर निगरानी रख रहे थे। एसपी सहित समस्त थाना व चौकी प्रभारी अपनी गाड़ी से खुद शहर के चौक चौराहों में घूमते नजर आए।

चार पहिया वाहनों से लेकर दो पहिया वाहनों में सफर कर रहे हर व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी गई।सबके गाड़ी की पूरी छानबीन की गई। शनिवार की रात अचानक शुरू हुई चेकिंग से लोग पहले डर गए। लोग अंदेशा जता रहे थे की शहर में कोई बड़ी वारदात हुई है। नशे में ड्राइव कर रहे लोगों की खैर नहीं रही, उन्हें थाने में ले जाया गया। देर रात अनावश्यक तफरी कर रहे युवकों को फटकार लगाई गई।
