Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश में थमा चुनाव प्रचार का शोर,पीएम मोदी राहुल से लेकर शिवराज कमलनाथ तक,जाने किसने कितनी की रैली…
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश में थमा चुनाव प्रचार का शोर,पीएम मोदी राहुल से लेकर शिवराज कमलनाथ तक,जाने किसने कितनी की रैली…

    By Tv 36 HindustanNovember 16, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश: मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है. हालांकि चुनाव प्रचार के लिए बिना शोर डोर-टू-डोर संपर्क किया जाता है.

    वहीं चुनाव के दौरान दोनों शीर्ष पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया. कई तरह के स्लोगन के साथ मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की गई. हालांकि, चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगी की किस नारे का प्रभाव मतदाओं पर पड़ा. ऐसे में आइए जानते हैं किस पार्टी के किस नेता ने कहां-कहां और कब-कब चुनाव प्रचार किया.

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने जनता से संपर्क किया. इस दौरान कई वादे किए गए. चुनाव प्रचार के लिए कई बड़े नेता चुनावी मैदान में प्रचार करते दिखे. ऐसे में आइए ये जानते हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए किस नेता ने कितने दिनों तक चुनाव प्रचार किया.

    पीएम मोदी

    ·         7 दिन प्रचार किया
    ·         15 जिलों में प्रचार
    ·         14 रैली, 1 रोड शो

    अमित शाह

    ·         6 दिन प्रचार किया
    ·         13 जिलों में प्रचार
    ·         17 रैली, 2 रोड शो, 2 मंदिर में दर्शन

    योगी आदित्यनाथ

       4 दिन प्रचार किया
    ·         13 जिलों में प्रचार
    ·         14 रैली, 2 रोड शो

    राहुल गांधी

    ·         5 दिन प्रचार किया
    ·         10 जिलों में प्रचार
    ·         10 रैली, 2 रोड शो

    प्रियंका गांधी वाड्रा

    ·         6 दिन प्रचार किया
    ·         9 जिलों में प्रचार
    ·         10 रैली, 1 रोड शो

    कमलनाथ ने दी बीजेपी को चेतावनी

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमपी में कई विधानसभाओं पर आम सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी को इशारों ही इशारों में चेतावनी भी दे डाली. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी का हिसाब किताब होगा. कमलनाथ ने कहा है कि कटनी के लोगों को गुलामी से आजादी मिलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रचार के अंतिम दिन कटनी में आमसभा को संबोधित किया. कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल के समर्थन में कमलनाथ में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में जो अत्याचार हुआ है. उसका हिसाब किताब कांग्रेस की सरकार आने पर किया जाएगा.

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कटनी में खनिज संपदा सहित कई संसाधन है जिससे सरकार को मोती इनकम होती है. बावजूद इसके कटनी में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप है. यहां पर मेडिकल कॉलेज भी नहीं दिया गया है. उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर संपूर्ण विकास का वादा भी किया. कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ही कटनी को अलग जिले की पहचान दी गई थी. उस समय जबलपुर के लोगों ने इसका विरोध भी किया था मगर कांग्रेस ने अपना वादा पूरा करते हुए कटनी को जिला बनाया. 

    कांग्रेस की सरकार बढ़ते ही रोजगार बढ़ेगा-कमलनाथ

    कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के लोगों को रोजगार की आवश्यकता है. युवाओं का भविष्य अंधकार में हो रहा है. कांग्रेस की सरकार बनते ही रोजगार की दिशा बड़े कदम उठाए जाएंगे. मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश किया जाएगा. एमपी सरकार के भ्रष्टाचार के कारण यहां निवेश नहीं आ पा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार के अंतिम दिन आम सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनी थी. उस समय कमलनाथ ने 900 में से 9 घोषणाओं को भी पूरा नहीं किया था.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिवराज सिंह चौहान ने भाई दूज के मौके पर महिलाओं को दिया खास तोहफा,, और साथ ही किये कई बड़े वादे…
    Next Article इस कांग्रेस नेता को पार्टी ने किया निलंबित, इस वजह से लिया गया एक्शन,जानिए….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?