कांकेर । कांकेर में हुए सड़क हादसे में मृत बच्चों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। हादसे में मौके पर ही 5 स्कूली बच्चों ने दम तोड़ दिया था, जबकि 3 घायलों में से दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि हादसे में 5 बच्चे की मौत के बाद 3 बच्चों को अस्पताल लाया गया था।
घायल 3 बच्चों में से 2 बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं एक बच्चे को रायपुर के DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों की ऑटो खड़ी ट्रक में जाकर टकरा गई थी, जिसकी वजह से ऑटो चालक सहित कुल चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऑटो चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं तीन घायल स्कूली बच्चों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोरर में हुए हादसे के वक्त ऑटो में कुल 9 लोग सवार थे। बीएनल स्कूल कोरर के कुल 8 बच्चे बैठे थे, जिनमे 7 लोगों की मौत हो गई है।
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इन बच्चों की हुई मौत
1 रुद्रादेवी देवी ग्राम तुएगुहान 6 वर्ष
2 रुद्र कुमार ग्राम तुएगुहान 7 वर्ष
3 इशान मंडावी ग्राम बनोली 4 वर्ष
4 मानव साहू 6 वर्ष ग्राम अस्तरा
5 पीयूष गावडे
6लीशांत गावडे गांव
7 एक बालिका
सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि समाचार बेहद दुःखद है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।