कोरबा:- भारतीय जनता पार्टी ने डॉ राजीव सिंह को कोरबा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था आज कोरबा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने बड़ी जीत हासिल हुई है इसका श्रेय अगर सबसे बड़ा माना जाए कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह को माना जाता है डॉ राजीव सिंह जनता के बीच लगातार जाते रहे और पार्टी की बड़ी जबाब दारी को निभाते रहे जिसकी सफलता कोरबा विधानसभा में आज देखने को मिली है
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कोरबा की सीट भी बेहद अहम है। राज्य के उत्तर में स्थित यह विधानसभा सीट अनारक्षित है। इस सीट पर हमेशा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होता रहा है। हालांकि पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर कांग्रेस जीतती रही
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार 2008 के विधानसभा चुनाव के पहले जयसिंह अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया और उन्होंने बीजेपी के बनवारी लाल को हराकर अपनी जीत दर्ज की। इसके बाद से भाजपा 2013 और 2018 विधानसभा चुनावों में अलग-अलग उम्मीदवारों को आजमा चुकी है, लेकिन जयसिंह अग्रवाल के खिलाफ पार्टी को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। इस बार भाजपा ने लखनलाल देवांगन को उनके खिलाफ मैदान में उतारा था। बहरहाल भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज कर ली है।
कोरबा जिले की 4 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। कोरबा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री जयसिंह अग्रवाल पीछे चल रहे हैं। यहां रुझानों में बीजेपी के लखनलाल देवांगन 10,501 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रामपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी ननकीराम कंवर पीछे चल रहे हैं और कांग्रेस के फूल सिंह राठिया 10,078 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बता दें कि सुबह 7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। तीनों विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग रूम में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। 19 राउंड में गिनती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले के कोरबा, कटघोरा, पाली तानाखार और रामपुर विधानसभा सीट के लिए पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसमें सरकारी कर्मचारियों समेत दिव्यांग और बुजुर्गों के वोट भी शामिल हैं। आईटी कॉलेज मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती की जा रही है।