Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ वासियों में आई खुशहाली: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल
    समाचार

    सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ वासियों में आई खुशहाली: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर / मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक टाॅउन हाॅल में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया श्री भुपेश बघेल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पिछले 4 सालों में सरकार की उपलब्धि सफलताओं से भरा संदेश दिया कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत अब पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अकल्पनीय-असोचनीय काम भी सरकार में गोबर खरीद कर पूरा किया है। सरकार की योजनओं से आमलोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है। श्री बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और खुशहाली के अपने पुरखों की सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं,महिलाओं,बुजुर्गो आदि सभी वर्गो-समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। राज्य का सर्वागीण विकास करने सरकार प्रतिबंद्ध है।

    प्रदेशवासियों को गौरव दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी। राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे,नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। सरकार के काम से छत्तीसगढ़ी माटी से बढ़ा जुड़ाव,मुख्यमंत्री बने प्रदेश की पहचान: महापौर एजाज ढेबर इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि राज्य की जनता की भलाई और विकास के लिए पिछले 4 वर्षो में सरकार ने बहुत कार्य किया है।

    आज राज्य की जनता के लिए गौरव महसूस करने का दिन है कहा कि मुख्यमंत्री के कामों शासकीय योजनाओं से छत्तीसगढ़ी माटी से जुड़ाव बढ़ा है। इन योजनाओं में लगाव का भाव है,अपनेपन की महक है। जो सभी छत्तीसगढ़वासियों को गौरव का अहसास करा रही है। महापौर ने कहा कि सरकार के कामों ने छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दी है। ऐसा कोई क्षेत्र,समाज और वर्ग नही है, जिसके हित में सरकार ने काम ना किया हो। प्रदेश की मुखिया ऐसी योजनाओं को चलाने के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान बन गए है। महापौर ने भी छत्तीगसढ़ गौरव दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, गरीबों को बांटी सब्जियां- मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश समृद्धि प्रदेशवासियों की सुख-शांति खुशहाली का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ महतारी से मांगा। इसके बाद चैक पर ही गरीबजनों को हरी-ताजी सब्जियां वितरित की।

    Post Views: 0

    Chattisgarh raipur CM Bhupesh Baghel Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिवंगत ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के लिए रविवार को श्रद्घाजंलि सभा…
    Next Article टीआई और एसआई का हुआ तबादला…आदेश जारी..देखें लिस्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?