बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट
सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लाक अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पोड़ी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से हितग्राहियों को अप्रैल माह के लिए आवंटित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जाने वाले 5 किलो प्रति हितग्राही प्रति राशन कार्ड अतिरिक्त चावल का वितरण आज तक नहीं किया जा सका है व राज्य सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले चावल का भी बीच-बीच के माहों में हेराफेरी की गई है कम चावल वितरण की गई है जबकि केंद्र सरकार द्वारा 5 किलो अतिरिक्त राशन देने का निर्णय लिया था। लेकिन पोड़ी पंचायत में आज तक लगभग पंचायत के आधे हितग्राहियों को चावल नहीं मिल सका है। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोश है।
अतिरिक्त राशन दुकान संचालकों को पहले से ही पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन का आवंटन किया जा चुका था। इसके बावजूद लोगों के राशन में भी कांटा मारा जा रहा है। वहीं राशन दुकान संचालन कार्ड में एंट्री कर रहे हैं, लेकिन राशन कम दे रहे हैं। ऐसा करके राशन दुकान संचालक इस राशन को गबन कर दिया है। लेकिन अधिकारियों को इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। वही मनमानी पूर्वक राशन वितरण करने वाले पंचायत के सरपंच-सचिव के ऊपर भी जांचकर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की गलती ना हो सके। क्षेत्र के ग्रामीणों ने राशन कार्ड दिखाया जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि राशन दुकान संचालक द्वारा केवल राज्य शासन द्वारा वितरित किया गया है उसमें भी निर्धारित चावल से कम चावल दी गई है।
कलेक्टर से लगाई थी गुहार
ग्रामीणों के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान पोड़ी जो कि सरपंच एवं सचिव द्वारा संचालित किया जा रहा है। बोनस चावल नही मिलने व डीलर की मनमानी को ग्रामीणों के द्वारा लिखित में कलेक्टर से शिकायत 19 जुलाई को की गई थी। लेकिन आज तक इसकी किसी तरह से जांच नहीं हुई न ही लोगों को अतिरिक्त चावल आज तक मिल पाया है।
राशन संचालक पर दुर्व्यवहार का आरोप
उचित मूल्य की दुकान के राशन संचालक के व्यवहार से काफी समय से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वह अपनी मनमानी पर राशन वितरण करता है। हितग्राहियों को तय कीमत से अधिक दाम पर राशन दिया जा रहा है। यहां रखा चावल को जमीन पर बिखरा दिया गया और कुछ लोग उसे पैरों तले रौंदते दिखाई दिए। वहीं सेल्समैन ने हितग्राहियों का राशन कार्ड अपने पास जमा करा लिया और दुकान बंद कर घर चला जाता है। हितग्राही कई घंटे तक उसके आने का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों से सीधे मुंह कभी बात नहीं करता है व कई प्रकार की धमकी दी जाती है।
6 माह से नही मिल रहा मिट्टी तेल
इस पंचायत में 6 माह से मिट्टी तेल का वितरण नही करने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जल्द मिट्टी तेल की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। गांव में बिजली नहीं की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण लालटेन से काम चलाते हैं, लेकिन 6 माह से मिट्टी के तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में मोमबत्तियों के सहारे गुजारा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द मिट्टी तेल की आपूर्ति सुचारु नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही है। अतिरिक्त चावल वितरण में इतना देर नही होना चाहिए। मैं तत्काल जांच टीम गठित करता हु। जांच के पश्चात गलत पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।