भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन जिलों में बारिश दर्ज की गई। आज रीवा समेत 14 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही आज 18 अगस्त के बाद 2 नए सिस्टम के सक्रिय होते ही पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
एमपी मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, सागर एवं शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर एवं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। आज सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में 22 अगस्त के बाद ही वर्षा की गतिवधियां बढ़ने की संभावना है और ग्वालियर में 20 अगस्त को मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
– रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर में तेज बारिश के आसार।
– भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, नरसिंहपुर, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
– बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
