Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विधानसभास्तरीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में मतदान केन्द्रों पर बनी प्रवास की योजना
    समाचार

    विधानसभास्तरीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में मतदान केन्द्रों पर बनी प्रवास की योजना

    By Tv 36 HindustanNovember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिपोर्टर-जानी खान

    सूरजपुर– भारतीय जनता पार्टी के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्रस्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक जिला भाजपा कार्यालय मे प्रेमनगर विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय के मुख्यआतिथ्य भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता व वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, भूलन सिंह,पुष्पा सिंह, सत्यनारायण सिंह, रितेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुई।

    भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य हैं।इस जिले के सभी कार्यकर्ताओं की सांगठनिक क्षमता पर नेतृत्व को पूरा भरोसा है।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर आगमी चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्र को सशक्त करें। हमारे कार्यक्रम व प्रवास बूथो की मजबूती के लिए हों।भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब लोग लगातार सामूहिक रूप से संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।उन्होंने आगमी15नवंबर को अंबिकापुर मे परम पूज्यनीय सरसंघचालक मोहन भागवत के आगमन पर पथसंचलन कार्यक्रम मे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेने की अपील की।उन्होंने बिलासपुर में महिला मोर्चा के महतारी हुंकार रैली में प्रेमनगर क्षेत्र से अधिक संख्या मे महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील किया ।

    वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल व रामकृपाल साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिशन 2023 की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की बात कही। इन दिनों जिले में मोर्चा प्रकोष्ठों की भी बैठकें आयोजित हो रही हैं। इस क्रम मे कल अजा मोर्चा व अजजा मोर्चा के बैठकों मे मोर्चे की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

    कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री मुरली सोनी व आभार प्रदर्शन जिला मिडीया प्रभारी शशि तिवारी ने किया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू,संदीप अग्रवाल, रामानंद जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, शशिकांत गर्ग,दीपेंद्र चौहान, राजेश्वर तिवारी, दीपक गुप्ता, कपिल पाण्डेय, जगमोहन सिंह, जयप्रकाश, रामशिरोमणि साहू,अजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, रितेश जायसवाल, लालचंद कुर्रे,विजय सिदार,सुमंत, राजेंद्र सिंह, अशोक यादव, हेमदास मिश्रा,आनंद सोनी,अरविंद, सतीश तिवारी मौजूद रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का एलान, इस दिन होगी मतदान…
    Next Article नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे बाइक सवार DRG के दो जवानों को ट्रक ने रौंदा,जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…

    March 20, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…

    March 20, 2026

    राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगले माह में मिलेगा तिगुना अनाज सरकार का बड़ा फैसला…

    March 20, 2026

    इनकम टैक्स रुल का अधिसूचना जारी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम, जानिए …

    March 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर सीएम साय…
    • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर का ताजा ताजा नया रेट…
    • राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अगले माह में मिलेगा तिगुना अनाज सरकार का बड़ा फैसला…
    • इनकम टैक्स रुल का अधिसूचना जारी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम, जानिए …
    • प्रदेश में जल क्रांति का नया अध्याय जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?