Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश की इस सीट पर राज और नाथ की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, जानिए इसका सियासी गणित…..
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश की इस सीट पर राज और नाथ की प्रतिष्ठा लगी दांव पर, जानिए इसका सियासी गणित…..

    By Tv 36 HindustanNovember 11, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैतूल: महाकौशल से सटे बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री रहे सुखदेव पांसे एक बार फिर से मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख से हो रहा है।

    पिछले चुनाव में विधायक रहते हुए भाजपा ने चंद्रशेखर देशमुख का टिकट काट दिया था, लेकिन जिन राजा पंवार को टिकट दिया गया वह जीतने में सफल नहीं हुए और कांग्रेस ने सीट पर कब्जा जमा लिया था। इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पसंद के चंद्रशेखर देशमुख को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने पूर्व पीएचई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के कट्टर समर्थक सुखदेव पांसे को टिकट दिया है।

    इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा और निर्दलीय मिलाकर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। मुलताई विधानसभा क्षेत्र में दोनों की प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ हर गांव में पहुंचकर मतदाताओं से सहयोग मांग रहे हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस 17,250 वोट से जीत हासिल करने में सफल रही थी, लेकिन भाजपा का संगठन और प्रत्याशी जिस तरह से मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं और जो समर्थन मिल रहा है उससे हार और जीत का अंतर बेहद नजदीकी रहने की स्थिति नजर आ रही है।

    काम गिनाने में जुटे नेतागण

    विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ससुंद्रा निवासी रघुनाथ लोखंडे ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी अपने कार्यकाल में 15 महीने की कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य गिना रहे हैं और तमाम वायदे भी कर रहे हैं। हालांकि जनता के द्वारा रोजगार के साधनों की कमी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इधर भाजपा प्रत्याशी पिछले कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने से लेकर भाजपा की सरकार द्वारा दी गई सिंचाई योजनाओं, अस्पताल भवन, स्कूल, सड़क और हर घर पानी पहुंचाने के नाम पर जनता से समर्थन मांगा जा रहा है।

    मुख्यमंत्री के आश्वासन पर थमा विरोध

    मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 35 गांवों में किसानों को जलाशयों का पानी सिंचाई के लिए न मिलने का मुद्दा चुनाव के पहले तेजी से गरमा गया था। 35 गांवों के लोग पारसडोह जलाशय का पानी खेतों तक पहुंचाने, चंदोरा जलाशय की ओपन नहर को पाइप लाइन में तब्दील करने, वर्धा जलाशय स्वीकृति देने अंभोरा नदी पर नया जलाशय बनाने, मोरंड नदी पर नया बांध बनाने की मांग को लेकर बेहद नाराज थे।

    इस नाराजगी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलताई में आयोजित सभा में किसानों को सिंचाई की सुविधाओं का विस्तार करने का भरोसा दिला दिया। इससे इन गांवों के किसानों को उम्मीद है कि अब उनके खेतों में फसलें लहलहाने लगेंगी। विरोध के स्वर थमने का भाजपा को कितना लाभ मिलता है यह तो नतीजे आने पर ही सामने आ पाएगा।

    पांच बार निर्दलीयों को मिली है जीत

    मुलताई विधानसभा सीट पर वर्ष 1977 से लेकर 2018 तक हुए कुल 11 चुनाव में मतदाताओं ने पांच बार निर्दलीय प्रत्याशी को पसंद किया है। कांग्रेस और भाजपा को दो-दो बार जीत मिली है। वर्ष 1972 में राधाकृष्ण गर्ग, 1977 में मनीराम बारंगे, 1980 में मनीराम बारंगे,1993 में पीआर बोड़खे और 1998 में डा सुनीलम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव में जीत पाई है।
    वर्ष 2003 में डा सुनीलम सपा की टिकट पर दूसरी बार चुनाव जीते थे। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा के चंद्र शेखर देशमुख जीते थे। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस के सुखदेव पांसे जीतने में सफल हो गए थे। जिला बनाने का मुद्दा छाया मुलताई विधानसभा क्षेत्र में मुलताई को जिला बनाने का मुद्दा भी छाया हुआ है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला बनाने के संबंध में सभी से सहमति लेकर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया है तो कांग्रेस के नकुल नाथ ने मुलताई में चुनावी सभा में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुलताई को जिला और पांसे को मंत्री बनाने का वादा जनता से किया है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleघर तो पहुंचे लेकिन जेल में मनेगी सिसोदिया की दिवाली,परिवार के साथ गुजारेंगे वक्त,पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी…..
    Next Article टनल के पास पुलिस ने पकड़ी 87 पाव देशी मदिरा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..

    February 4, 2026

    लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…

    February 4, 2026

    चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…

    February 4, 2026

    धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..
    • लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…
    • चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…
    • धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?