
कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मानव अधिकार दिवस के अवसर महादेव पर्यटन केंद्र सतरेंगा में दिवा शिविर का आयोजन किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 नवंबर 2022 तक सतरेंगा में सात दिवसीय विशेष शिविर दौरान जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय के नेतृत्व में परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम के पंडो पारा मुहल्ले में 18 फीट लंबा,14 फीट चौड़ा, 4 फीट ऊंचा समुदायिक मंच का निर्माण किया गया था दिवा शिविर के दौरान मंच की पोताई के उपरांत देशभक्त,क्रांतिकारी दार्शनिक श्री अरविंद के नाम से मंच का नामकरण करते हुए आदिम जनजाति पण्डो समुदाय को सार्वजनिक कार्यों हेतु उपयोग करने के लिए लोकार्पित किया गया। इस अवसर पर फूलसिंह,मंगलूराम,छत्तर सिंह,मंथाराम,निपतराम,निराबाई आदि के अलावा बड़ी संख्या में समुदाय के महिलाएं बच्चे उपस्थित थे जिन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रसन्न मनहृदय से आशीर्वाद प्रदान किया। निर्माण कार्य हेतु सीमेंट, गिट्टी,रेत,ईट आदि सभी सामग्रियां ग्राम पंचायत सरपंच धनसिंह कंवर द्वारा प्रदान किया गया।
टीबी खोज अभियान हेतु किया विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण —
महाविद्यालय के अमृतलाल,रामशंकर पटेल,आकाश पांडेय,अभय सिंह, आदि के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने ग्राम के मांझापारा,खुटसराई,चुईयापारा, कोराई,सिरदौनापारा,कुद्रीपारा आदि मोहल्लों का भ्रमण करते हुए मितानिन से संपर्क किया टीबी मरीजों,स्वच्छता तथा गंभीर बीमारियों के संबंध में सर्वेक्षण कर जानकारी ली तथा उपचार व आरोग्यता के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण हेतु चलाया अभियान —
शाश्वत शर्मा, मनीष चंद्रा, अनिल पटेल,पुष्पेंद्र दास,अंकित सिंह बनाफर,सुषमा पटेल,आरती खैरवार आदि स्वयंसेवकों ने पर्यटन स्थल क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण का कार्य किया तथा विभिन्न स्थानों से आए हुए विद्यार्थी,शिक्षक व विभिन्न समुदायों के लोगों को पर्यटन स्थल को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए आग्रह किया व तीन बोरी प्लास्टिक एकत्र कर श्रमदान किया।
मानव अधिकार पालन के लिए दिलाई शपथ
जिला संगठक वाय के तिवारी ने महादेव पर्यटन स्थल क्षेत्र में स्वयंसेवकों को एकत्रित कर मानव अधिकारों का इतिहास,आवश्कता आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए शपथ दिलाई तथा 2022 की थीम सभी मनुष्यों के लिए सुरक्षित और समान अधिकारों को बढ़ावा देने के संबंध में विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर अद्वेता आदिसंकरा फाउंडेशन के डायरेक्टर आशीष सिंह ने भी स्वयंसेवकों को मानव अधिकार तथा समुदाय हित के लिए त्याग के संबंध में जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित दिवा शिविर में वरिष्ठ स्वयंसेवक शनिदेव खुटे,जयप्रकाश पटेल,कन्हैया पटेल,रामा देवांगन,संदीप पटेल,मनीष शुक्ला,ज्योति केवट,अंकिता पात्रे,प्रियंका यादव,पेंटर श्याम कुमार कवर आदि स्वयंसेवकों का सक्रीय योगदान रहा।