Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दांव पर दो सियासी परिवारों की प्रतिष्ठा,तखतपुर नगर पालिका में वर्तमान और पूर्व विधायक की बहू के बीच रोचक मुकाबला…
    छत्तीसगढ

    दांव पर दो सियासी परिवारों की प्रतिष्ठा,तखतपुर नगर पालिका में वर्तमान और पूर्व विधायक की बहू के बीच रोचक मुकाबला…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशीयों की कार्य कुशलता और मिलनसारिता को लेकर चर्चा जोरो पर रही। वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारों के गुट को भी लेकर चर्चा सरेआम रही कि नेताजी कोई इस कोटे से तो कोई उस कोटे से का सियासी कयास लगाते रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव में सियासी बहुओं की एंट्री ने पॉलिटिक्स में उबाल का तड़का लगाकर पूरे छत्तीसगढ़ का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं। जिससे यहां का मुकाबला सीधी फाइट का होने से मतदाताओं के बीच रोमांच का विषय बना रहा

    विधायक धर्मजीत सिंह और पूर्व विधायक जगजीत सिंह की साख दांव पर 

    छत्तीसगढ़ में भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में अटल विश्वास घोषणा पत्र में विकास के दावों को लेकर मैदान में जनता के दरबार तक पहुंची तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकल को फ्लॉप बताते हुए डोर टू डोर कैंपेनिंग कर स्मार्ट शहर बनाने का दावा करते हुई नजर आई। लेकिन इन सब के बीच बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के नए हथकंडे को लेकर भी चर्चा आम रही। यहां भाजपा से विधायक धर्मजीत सिंह ने अपनी बहु वंदना बाला सिंह को अध्यक्ष पद की टिकट दिलाकर सियासी रंग दिया तो कांग्रेस ने इस प्रयोग पर जवाबी स्टंट करते हुए पूर्व विधायक जगजीत सिंग मक्कड़ की बहु रविंदर कौर पूजा मक्कड़ को टिकट देकर हर किसी को सरप्राइज कर दिया। जिससे तखतपुर की राजनीति में रणनीति उबाल देखने को मिला। इधर भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह और पूर्व विधायक जगजीत सिंह की साख दांव पर लगने से दोनों ने चुनावी जनसंपर्क में खूब पसीने बहाए। लेकिन इस पसीने की चमक किसके माथे पर चमकेगी। ये तो आने वाले 15 फरवरी के चुनावी परिणाम पर ही नजर आएगा। लेकिन जीत का दावा करते हुए भाजपा की वंदना सिंह और कांग्रेस से पूजा मक्कड़ दोनों उम्मीद लिए बैठे है। 

    परिणाम चाहे जो भी हो, शहरवासियों की सेवा जारी रखूंगी : वंदना बाला सिंह 
    चुनावी जनसंपर्क के विराम के बाद प्रत्याशियों ने अपने परिवार के साथ समय बिताकर थकान उतारा। इसके साथ ही दोनों गृहणी सियासी बहू चुनावी थकान के साथ किचन में वापस लौटी। इस संबंध में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह ने बातचीत में बताया कि, ये जनसंपर्क मेरे लिए नया नहीं है। वर्ष 2019 से पार्षद निर्वाचित हुई थी। तब से जनता के बीच उनकी सेवा करती आ रही हूँ। ये चुनाव विरोधियों के लिए चुनाव होगा, लेकिन हमें परिवार से जुड़ने का अवसर देता है। मैं रोजाना की तरह सुबह उठकर पूजा पाठ और किचन का कामकाज संभालती हूँ। एक सप्ताह से ख़ुद के परिवार को छोड़कर पूरे नगर के परिवार से जुड़ी रही। तब तो नींद भी पूरी नहीं होती थी। लेकिन मतदान के बाद घर वालों के साथ बैठकर फुर्सत के पल बिताए। इसके साथ बच्चों और परिवार के लिए चाय, नास्ता, खाना बनाने के साथ ही घर में रखे नए चावल को साफ़ करके समय बिताया। इस चुनाव परिणाम के बाद भी मेरी जनता सेवा जारी रहेगी। 

    शहरवासियों ने मुझे बेटी के रूप में स्वीकारा : पूजा मक्कड़

    कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मक्कड़ ने कहा कि, मेरे ससुर पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ और मेरी सासू मां सुरेंद्र कौर मक्कड़ के चुनाव और जनसेवा से वाक़िफ़ और परिचित हूँ। इस चुनाव में प्रचार प्रसार का समय कम मिला। इसके बावजूद भी तखतपुर की मतदाताओं ने मुझे बहू से बढ़कर बेटी के रूप में स्वीकार किया और तखतपुर नगर पालिका में विकास की बाग डोर को मक्कड़ परिवार को सौंपने मतदान किए है। जिसका परिणाम 15 फरवरी को सामने आएगा। मेरी प्राथमिकता वार्डों में मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और वूमेन टॉयलेट का प्रत्येक वार्ड में निर्माण करवाना होगा। इसके साथ ही तखतपुर में विकास की जरूरत और आवश्कता को ध्यान में रखते हुए निर्वाचित पार्षदों से समन्वय बनाकर काम करना होगा। अब परिश्रम के बीच फुर्सत के पल में रोजाना के काम काज के अलावा घर की बागवानी पर फोकस किया और लोगो के संपर्क में रही। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मुझे अच्छा लगता है। अब रिजल्ट के आने तक धड़कने बढ़ी हुई है। उम्मीद है कि जीत का परिणाम कांग्रेस के हाथ को मजबूत बनाएगा।

    Post Views: 1,130

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा के मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल, विधानसभा में रूठे नेताओं को दिया टिकट…
    Next Article नगरीय निकाय चुनाव,परिणामों का बेसब्री से इंतजार, जीत से पहले कर रहे तरह- तरह के दावे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?