Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौत के रूप में मिला मोहब्बत का सिला इश्क-मोहब्बत, शादी-धोखा और कत्ल जिसे दिलोजान से चाहता था सौरभ उसी ने दिल में उतार दिया खंजर, जाने‘हॉरर लव स्टोरी’…
    समाचार

    मौत के रूप में मिला मोहब्बत का सिला इश्क-मोहब्बत, शादी-धोखा और कत्ल जिसे दिलोजान से चाहता था सौरभ उसी ने दिल में उतार दिया खंजर, जाने‘हॉरर लव स्टोरी’…

    By Tv 36 HindustanMarch 19, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– इश्क-मोहब्बत, शादी-धोखा और कत्ल। संबंधों के बीच साजिश और हत्या का सबसे ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। जिले के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 15 दिन पहले एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। ऊपर से पूरे ड्रम में सीमेंट-धूल का घोल भर दिया। इसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी शिमला घूमने चले गए।

    शिमला से लौटने पर महिला ने अपराधबोध के वशीभूत होकर हत्या की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रम में सौरभ का शव सीमेंट में इस कदर जम गया था कि उसे निकालने में घंटों लग गए। देर रात पुलिस और डॉक्टरों ने कुछ विशेषज्ञों की मदद से सीमेंट में जमे सौरभ के शव के टुकड़ों को किसी तरह अलग किया।

    ड्रम से बरामद हुआ कटा सिर
    पुलिस जांच में पता चला है कि शव के टुकड़ों को टाइल कटर या मांस काटने वाले धारदार हथियार से काटा गया था। हत्याकांड में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरे घर की गहनता से जांच की है। इसके अलावा देर रात सीमेंट को अलग कर शव के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। उसी ड्रम में सीमेंट में सौरभ का कटा हुआ सिर भी बरामद हुआ है।

    सीधे दिल में उतार दिया खंज़र
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाकू सीधे दिल पर मारा गया, जिससे सौरभ की मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शाम को ही घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बेडरूम में खून के धब्बे मिले। घर की तलाशी लेने पर खून से सनी एक चादर भी बरामद हुई। माना जा रहा है कि इस चादर पर सौरभ का खून लगा है।

    2016 में हुई थी लव मैरिज
    10 साल पहले सोशल मीडिया पर सौरभ राजपूत का परिचय मास्टर कॉलोनी निवासी मुस्कान से हुआ था। दोनों में प्यार हो गया और 2016 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। कुछ समय तक दोनों अपने परिवार के साथ रहे, लेकिन फिर आए दिन विवाद होने लगे। सौरभ ने ब्रह्मपुरी में एक मकान किराए पर ले लिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी पीहू रहने लगी।

    कैसे हुई साहिल की एंट्री
    सौरभ ज्यादातर काम के सिलसिले में विदेश में रहता था और यहां मुस्कान का शास्त्री की कोठी अपार मेडिकल स्टोर वाली गली निवासी साहिल शुक्ला से प्रेम संबंध हो गया। करीब दो साल पहले सौरभ को इसकी भनक लगी और उसने इसका विरोध किया। मामला तलाक तक पहुंच गया और सौरभ ने मुस्कान को छोड़ने का फैसला कर लिया। दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और समझौता हो गया। मुस्कान ने इसके बाद भी अपने प्रेमी साहिल को नहीं छोड़ा।

    सौरभ के लौटने से पहले साजिश
    अब सौरभ को फिर से अपनी पत्नी के साहिल से संबंधों की जानकारी मिली। इस तरह फिर से विवाद शुरू हो गया। मुस्कान का जन्मदिन 25 फरवरी को था और सौरभ 24 फरवरी को लंदन से आया था। तब तक मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ को खत्म करने का प्लान बना लिया था। घर में और ड्रम मंगवाए गए थे। दोनों की योजना थी कि इस ड्रम को उठाकर नहर या जंगल में फेंक दिया जाएगा।

    मौत के रूप में मिला मोहब्बत का सिला
    सौरभ को इस बात की भनक तक नहीं थी कि जिस मुस्कान से वह दिलोजान से प्यार करता है, उसने ही उसे जान से मारने की साजिश रची है। मुस्कान ने सौरभ को दवा देकर बेहोश कर दिया और फिर अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसके सीने पर चाकू से कई वार किए। हत्या करने के बाद उसका सिर और शव के टुकड़े कर दिए। ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डाल दिया।

    मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर उसके ऊपर सीमेंट का घोल डाल दिया। फिलहाल ड्रम बरामद कर लिया गया है और शव को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Post Views: 2,010

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतूफान का अलर्ट, हर घंटे 50 KM होगी हवा की रफ्तार; आसमान से बरसेगी आफत…
    Next Article अमेरिका का नया आविष्कार अब ऐसे मरे हुए लोग दुबारा होंगे ज़िंदा,1.5 करोड़ देने होंगे फीस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?