Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सपेरों की पकड़ में नहीं आ रहा था सांप, लोग चमत्कार समझ पिलाने लगे दूध, रेस्क्यू टीम ने खोला भेद…
    News

    सपेरों की पकड़ में नहीं आ रहा था सांप, लोग चमत्कार समझ पिलाने लगे दूध, रेस्क्यू टीम ने खोला भेद…

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जमुई:- सांपों को लेकर आज भी अंधविश्वास की स्थिति कायम है. लोग सांप को देखकर उसे दूध पिलाने जाते हैं. कई लोग सांप को भगवान का अवतार भी समझ लेते हैं. कुछ ऐसा ही मामला जमुई जिले से सामने आया है, जहां लोगों को जब एक सांप दिखा, तो लोगों ने उसे भगवान का अवतार समझ लिया और उसकी पूजा करने और मंदिर बनाने की बात करने लगे. हालांकि जब सांप का रेस्क्यू किया गया और सांप की सच्चाई लोगों को पता चली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

    जाने कहां दिखा था यह खतरनाक सांप दरअसल यह मामला जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बंगरडीह गांव के समीप पिछले कई दिनों से एक सांप देखे जाने की बात सामने आ रही थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. वीडियो सामने आने के बाद कुछ स्थानीय सपेरों ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सांप उनकी पकड़ में नहीं आ रहा था. यह देखकर लोगों को लगा कि यह सांप किसी को नुकसान भी नहीं पहुंचा रहा है और कोई इसे पकड़ भी नहीं पा रहा है, इसलिए यह साक्षात भगवान का स्वरूप है. इसके बाद ग्रामीण वहां मंदिर बनाने की बात करने लगे. हालांकि बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ा.

    खतरनाक सांप को किया गया रेस्क्यू मुंगेर से आए रेस्क्यू टीम के द्वारा आखिरकार सांप का रेस्क्यू किया गया और उसे पड़कर रेस्क्यू टीम अपने साथ ले गई. रेस्क्यू टीम के सदस्य निर्मल कुमार ने बताया कि जिस सांप का रेस्क्यू किया गया वह काफी खतरनाक है. यह किंग कोबरा के नाम से जाना जाता है. इसे गेहूंअन या सांपों का राजा भी कहते हैं. उन्होंने बताया कि लोग अक्सर अंधविश्वास में भूल कर बैठते हैं और सांप को दूध पिलाने चले जाते हैं. जबकि यह सांप एक मांसाहारी जीव है और यह दूसरे जीवों का शिकार कर अपना पेट भरता है.

    ऐसे में अगर सांप ने किसी को काट लिया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने बताया कि इस सांप के काटने के बाद 20 मिनट से 1 घंटे के अंदर अगर इलाज नहीं मिला, तो निश्चित तौर पर लोगों की मौत हो जाती है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए सांप को जंगली क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा. सांप निकालने के बाद यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और लोगों में कौतूहल भी देखने को मिला.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india people thought it was a miracle and started feeding it milk Raipur The snake charmers were unable to catch it Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरिटायरमेंट के लिए नहीं बचाई फूटी कौड़ी, फिर भी शान से कटेगा बुढ़ापा, SBI का धांसू प्‍लान, घर बैठे मिलेगा पैसा…
    Next Article महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कैसे चढ़ाएं अक्षत, आप भी न करें ये गलती, नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…

    February 19, 2026

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

    February 19, 2026

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?