सूरजपुर
जिले से भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। हादसे में 2 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक जगतपुर गांव में एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। इस दुर्घटना में 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।