Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्रिकेट के नए सत्र का आगाज…अंडर 14 का ट्रायल 25 को
    छत्तीसगढ

    क्रिकेट के नए सत्र का आगाज…अंडर 14 का ट्रायल 25 को

    By Tv 36 HindustanSeptember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरमान रज़ा

    सीएससीएस द्वारा शेड्यूल जारी…सभी उम्र के खिलाड़ियों का पंजीयन जारी

    जशपुरनगर:-
    छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आगामी वर्ष के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत पहला ट्रायल अंडर 14 का 25 सितम्बर को होने जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अगामी वर्ष के लिए अंडर 14 की टीम अभी से चुनकर अभ्यास कराया जाएगा। जिसके लिए हाईस्कूल ग्राउण्ड पत्थलगांव में 25 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों का पैनल चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहेगा जिसका गठन कर लिया गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एलडी बंजारा ने अधिक से अधिक संख्या में खिलाडियों को शामिल होने की अपील की है।

    सभी उम्र के खिलाड़ियों का पंजीयन:-
    सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उम्र वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अंडर 14, 16, 19, 23 सीनियर एवं महिला वर्ग का पंजीयन करना आरंभ कर दिया गया है। पुराने पंजीयन वालों को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो खिलाड़ी पहली बार पंजीयन कराने के लिए आ रहे हैं उनके लिए 30 सितंबर तक का समय रखा गया है। अतः जिले भर के सभी खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे बालक हाईस्कूल पत्थलगांव में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक एवं शाम को 5 बजे से 8 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं।

    यह है नियमावली:-
    जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी खिलाड़ी 30 सितंबर तक अपना पंजीयन करा लें ताकि ट्रायल के समय खेल से वंचित न हो। सभी उम्र वर्ग के खिलाड़ियों को पंजीयन हेतु पंजीयन फार्म, पिछले 6 वर्ष की शैक्षणिक मार्कशीट, डिजिटल एवं मेनवल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान में ली हुई पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य है।
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा हर वर्ग हेतु डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र का रहना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अध्यक्ष एलडी बंजारा ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें।

    यह है उम्र सीमा:-
    जिला क्रिकेट संघ के सदस्य व मीडिया प्रभारी मो. अफरोज खान ने बताया कि ट्रायल देने के पूर्व अपनी उम्र सीमा की जाँच जन्म प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट से अवश्य कर लें। अंडर 14 के ट्रायल हेतु 1 सितम्बर 2008 उम्र सीमा रखी गई है। अर्थात 1 सितम्बर 2008 के पूर्व जन्म लेने वाले कोई भी खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। इसमें 1 सितम्बर 2008 से 31 अगस्त 2010 तक जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं इसलिए सभी खिलाड़ी उम्र के अनुसार ही ट्रायल देने आएँ।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर नहीं भर पाया उड़ान, तो सीएम शिवराज ने हैलीपैड से ही कर दिया सभा को संबोधित
    Next Article कर्मचारी के मरणोपरांत उसके बेटे से रिश्वत वसूल रहा था अधिकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?