राज्य सरकार लगातार अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और अन्य कई मामलों में राहत दे रही है। वहीँ अब नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत दरों में वृद्धि की गई है। मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय के निर्णय के बाद अब 6वें वेतनमान वाले पेंशनरों के मूल पेंशन, परिवार पेंशन पर 189 प्रतिशत की राहत मिलेगी। वहीं 7वें वेतनमान में 28 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में नगरीय निकायों के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को एक अगस्त 2022 से 6वें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन पर 189 प्रतिशत एवं 7वें वेतनमान में 28 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। वर्तमान में इन्हें क्रमश: 174 प्रतिशत एवं 22 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है।