Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खनिजों से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिला रिकार्ड 12 हजार 941 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व…
    समाचार

    खनिजों से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिला रिकार्ड 12 हजार 941 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व…

    By adminApril 23, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 23 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खनिज बहुल छत्तीसगढ़ प्रदेश में खनिज क्षेत्रों के विकास, खनिज क्षेत्रों के बेहतर प्रबंधन और अत्याधुनिक तकनीक के खनिज प्रशासन में उपयोग से प्रदेश को खनिजों से मिलने वाले राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश में संचालित खनिज गतिविधियों से 12 हजार 941 करोड़ रूपए का रिकार्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष की तुलना में 636 करोड़ रूपए अधिक है।

    संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म श्री जय प्रकाश मौर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार लौह अयस्क से सर्वाधिक 3607 करोड़ रूपए का राजस्व मिला है। प्रदेश में मुख्यतः कोयला, लौह अयस्क, चूनापत्थर एवं बाक्साइट खनिजों से राजस्व प्राप्त होता है। लौह अयस्क से 3607 करोड़ रूपए, खनिज कोयले से 3336 करोड़ रूपए, चूनापत्थर से 392 करोड़ रूपए एवं बाक्साइट से 31 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्त हुआ है।

    सर्वाधिक खनिज राजस्व प्राप्ति वाले जिलों में दंतेवाड़ा अव्वल

    वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक खनिज राजस्व प्राप्ति के जिलों में दंतेवाड़ा से 6419 करोड़ रूपए, कोरबा से 2361 करोड़ रूपए, रायगढ़ से 1717 करोड़ रूपए, बालोद से 760 करोड़ रूपए, बलौदाबाजार से 315 करोड़ रूपए, कांकेर से 286 करोड़ रूपए एवं सरगुजा जिले से 262 करोड़ रूपए खनिज राजस्व की प्राप्ति हुई है। प्रदेश में प्राप्त होने वाले खनिज जहां राज्य में अधोसंरचनात्मक विकास, बिजली के उत्पादन, उद्योगों के संचालन में अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं खनिज राजस्व राज्य के वित्तीय विकास में महत्त्वपूर्ण साझेदारी प्रदान कर रहा है।

    रेवेन्यू शेयरिंग व्यवस्था से राज्य शासन को प्रथम बार 02 चूना पत्थर ब्लॉक्स से बतौर लाभ में हिस्सेदारी मिला 52.52 लाख रूपए का राजस्व

    विभाग के संयुक्त संचालक श्री अनुराग दीवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की नवीन नीति के तहत वर्ष 2015-16 में ई-नीलामी के माध्यम से आबंटित 02 मुख्य खनिज चूनापत्थर ब्लॉक्स यथा करही चंडी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एवं केसला, जिला रायपुर में वर्ष 2022-23 में उत्पादन प्रारंभ हुआ है। आबंटन की उक्त नवीन व्यवस्था से जहां खानों का पारदर्शी आबंटन हुआ, वहीं रेवेन्यू शेयरिंग व्यवस्था से शासन को उक्त दोनों ब्लॉक्स से रायल्टी, डीएमएफ पर्यावरण एवं अधोसंरचना उपकर आदि के अतिरिक्त प्रथम बार बतौर लाभ में हिस्सेदारी के 52.52 लाख रूपए का राजस्व राज्य शासन को प्राप्त हुआ है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपांच स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित,स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है टेस्टिंग..
    Next Article भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर कल से बस्तर दौरे पर…
    admin
    • Website

    Related Posts

    इतने यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रदेश के हर पात्र परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी, पढ़ें सभी ऐलान…

    October 31, 2025

    सभी लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा समान वेतन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इतने ग्रेड पे देने का राज्य सरकार को दिए निर्देश…

    October 31, 2025

    सीएम विष्णु देव साय स्कूली बच्चों और आमजनों के साथ एकता दौड़ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री साय ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, कही ये बात…

    October 31, 2025

    इतने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी आई गिरावट, देवउठनी से पहले आ गए अच्छे दिन…

    October 31, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इतने यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रदेश के हर पात्र परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी, पढ़ें सभी ऐलान…
    • सभी लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा समान वेतन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इतने ग्रेड पे देने का राज्य सरकार को दिए निर्देश…
    • सीएम विष्णु देव साय स्कूली बच्चों और आमजनों के साथ एकता दौड़ में हुए शामिल, मुख्यमंत्री साय ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, कही ये बात…
    • इतने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी आई गिरावट, देवउठनी से पहले आ गए अच्छे दिन…
    • प्रदेश के इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी को अब मिलेगा इतना ग्रेड पे, हाईकोर्ट ने 6% वार्षिक ब्याज देने के भी दिए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?