नई दिल्ली:– सभी प्राइमरी स्कूलों में 2025-26 से एक नई प्री-स्कूल क्लास भी होगी। इसका नाम ‘शिशु वाटिका’ रखा गया है। इसमें 5 से 6 साल के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा ओडिशा सरकार की ओर से NEP 2020 को कई चरणों में लागू किए जाने की योजना है। पहला चरण 2025-26 से शुरू होगा।
NEP 2020 के अनुसार बच्चे की 3 से 18 साल की शिक्षा में बदलाव होंगे। इसे 5+3+3+4 के ढांचे में बांटा जाएगा। इसमें पांच साल की बुनियादी शिक्षा (3 से 8 साल), तीन साल की प्रारंभिक शिक्षा तीन साल की माध्यमिक शिक्षा और चार साल की उच्चतर माध्यमिक शिक्षा शामिल है।
स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी 2025 को एक और नोटिफिकेशन जारी किया था। इसे राज्य पाठ्यक्रम ढांचा कहा जाएगा। इसमें राज्य में NEP लागू करने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचे को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से अपनाने की बात कही गई थी।
बुनियादी शिक्षा में 3 साल प्री-स्कूल और दो साल पहली और दूसरी कक्षा शामिल हैं। प्रारंभिक शिक्षा में तीसरी से पांचवीं कक्षा, माध्यमिक शिक्षा में छठी से आठवीं कक्षा और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा में 9वी से 12वीं कक्षा शामिल है।
