Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में वेतन विसंगति का दंश, जानिए शिक्षक क्यों कर रहे हैं मांग…
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ में वेतन विसंगति का दंश, जानिए शिक्षक क्यों कर रहे हैं मांग…

    By Tv 36 HindustanNovember 5, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा :- छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों की वेतन विसंगति का मामला हमेशा से ही गर्माया हुआ रहता है.हर बार कर्मचारी सरकार से वेतन विसंगति को दूर करने की मांग करते हैं. लेकिन यदि इस वेतन विसंगति को दूर किया जाए, तो सरकार के खजाने पर बोझ बढ़ेगा. इस पूरे मामले में ईटीवी भारत ने शिक्षक संघ के नेता सर्वजीत पाठक से बात की और पूरी प्रक्रिया को समझा.

    किन कर्मचारियों में वेतन विसंगति ज्यादा : सर्वजीत पाठक के मुताबिक प्रदेश में वेतन विसंगति को लेकर लगातार कर्मचारी और शिक्षक अपने अधिकार की मांग करता रहा है. इसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को छोड़ दें तो लगभग सभी कर्मचारियों का वेतन विसंगति का मामला है. शिक्षकों की वेतन विसंगति में हम शिक्षक एलबी संवर्ग को देखें और रेगुलर शिक्षक का वेतन देखें तो उनमे वेतन में अंतर विसंगति के रूप में दिखाई देता है.

    10 से 30 हजार का अंतर : सर्वजीत पाठक के मुताबिक उदाहरण के रूप में हम देखें तो जो सहायक शिक्षक एलबी और शिक्षक एलबी हैं इनके वेतन में करीब 10 हजार रुपये का अंतर है. इनकी तुलना हम रेगुलर शिक्षक से करें तो वो 80 – 85 हजार रुपये वेतन पा रहा है. जबकी एलबी संवर्ग का सहायक शिक्षक मात्र 50 हजार रुपये पा रहा है. ये तीस हजार रुपये का अंतर है. तो वेतन में एक लंबा गैप हो जाता है. अपने ही संवर्ग और अपने ही साथ काम करने वाले व्यक्ति के साथ तो इसको हम वेतन विसंगति के रूप में देखते हैं.

    पंचायत संवर्ग से वेतन विसंगति : सर्वजीत पाठक के मुताबिक वेतन में विसंगति तब पैदा हुई ये जब हम पंचायत संवर्ग में थे. तब हमको मानदेय दिया जाता जाता था. बाद में 2002-03 के आस पास तत्कालीन सरकार ने एक वेतन मान दिया. 3800 रुपये का वेतन मान दिया. उसमें वेतन पर महंगाई भत्ता दिया गया. ये तय किया गया कि इनको पदोन्नति दी जाएगी. यदि 7 साल में पदोन्नति नहीं की गई तो 10 साल में क्रमोन्नति दी जाएगी. पर्याप्त पदोन्नति नही की गई. समय मान वेतन मान कुछ लोगों को दिया गया. इसी बीच एक नया वेतन मान पुनरीक्षित वेतन मान 2012 में जब आया तो सहायक शिक्षकों का वेतन 5 हजार और ढाई हजार अध्यापन भत्ते के नाम पर किया गया.

    पुनरक्षित वेतनमान में भी आई गड़बड़ी सामने : जब पुनरीक्षित वेतन मान आया तो 1.86 से गुणा करने जो न्यूनतम वेतन फिक्स करना था वो नहीं किया गया. और न्यूनतम वेतन मान पर ही पुनरीक्षित वेतन मान दिया गया. जिस कारण एक अंतर और बढ़ गया. इसके बाद इनके ग्रेड पे को 2400 रखा गया, व्याख्याता के ग्रेड पे को 4600 रखा गया और शिक्षक के ग्रेड पे को 4300 रखा गया.अगर व्याख्याता और शिक्षक के ग्रेड पे में सौ रुपये का अंतर रखा गया और सौ या दो सौ का ही अंतर सहायक शिक्षकों के वेतन में भी रखना था. लेकिन इनका ग्रेड पे 2400 रखा गया जिस कारण इनका वेतन तुलनात्मक कम हो गया.

    आज अपने ही संवर्ग में हमारा सहायक शिक्षक 10 हजार रुपये कम वेतन पाता है. नियमित सहायक शिक्षकों से हम तुलना करते हैं तो 30 से 40 हजार रुपये का अंतर वेतन में पाते हैं.ऐसी असंतोष जनक स्थिति बनती है. पूरे प्रदेश में सहायक शिक्षक एलबी की संख्या करीब 77 हजार है. एक के वेतन पर आठ से दस हजार का अंतर है. तो ये बोझ सरकार पर आएगा. क्योंकि ये गलती भी सरकार की ही है.सरकार को इसे दूर करना चाहिए- सर्वजीत पाठक, शिक्षक नेता

    कितना आएगा सरकार पर बोझ : सहायक शिक्षकों की मांग यदि सरकार ने मान ले तो सरकारी खजाने पर बड़ा असर पड़ेगा. छत्तीसगढ़ में 77 हजार 70 सहायक शिक्षक कार्यरत हैं. इनमे ज्यादातर संख्या सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की ही है. क्योंकि रेगुलर सहायक शिक्षक रिटायर होते गए तो उनकी संख्या अब बहुत ही कम बची है. ऐसे में अगर प्रदेश में सहायक शिक्षक एलबी की संख्या को 60 हजार भी माना जाए तो हर शिक्षक को हर महीने 8 हजार भी देने पड़े तो ये राशि करीब 48 करोड़ होती है. जाहिर है कि स्थापना व्यय में अचानक से करीब 48 करोड़ का खर्चा हर महीने बढ़ाना आसान नही है. लेकिन फिर भी इस विसंगति का कारण सरकार की नीतियां ही रही हैं. तो लगातार शिक्षक संघ वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं.

    Post Views: 1,455

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअमेरिका के ये सात राज्य तय करते हैं कौन जीतेगा चुनाव, जानें क्या है इतिहास…
    Next Article महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में 288 सीटों के लिए 3,259 उम्मीदवार,किसकी होगी जीत …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…

    March 26, 2026

    राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…

    March 26, 2026

    ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…

    March 26, 2026

    सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…
    • राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…
    • ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…
    • सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…
    • प्रदेश में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?