ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई. कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटकर 70,165.49 अंक पर खुला. दूसरी तरफ निफ्टी सूचकांक ने 21,185 अंक से कारोबार की शुरुआत की. बैंक निफ्टी और निफ्टी फाइनेंस में भी लाल निशान के साथ कारोबार करते देखा जा रहा है. इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक गिरकर 70,370.55 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी भी 330.15 अंक यानी 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 21,241.65 अंक पर बंद हुआ.
