Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवती ने न्यूड फोटो से रची ब्लैकमेल की कहानी : हुस्न के जाल में मिस्टर राजस्थान को फंसाया…पकड़ी गई तो किया ऐसा हरकत…
    राष्ट्रीय

    युवती ने न्यूड फोटो से रची ब्लैकमेल की कहानी : हुस्न के जाल में मिस्टर राजस्थान को फंसाया…पकड़ी गई तो किया ऐसा हरकत…

    By Tv 36 HindustanMarch 23, 2022Updated:March 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। ‘बॉडी बिल्डिंग चेम्पियनशिप 2021 में ‘मिस्टर राजस्थान’ का खिताब जीत चुके जयपुर का नौजवान हनीट्रेप के जाल में फंस गया। मिस्टर राजस्थान अनीष और यूपी की एक लेडी डांसर के बीच करीब ढाई-तीन साल तक दोस्ती रही। बाद में लेडी डांसर ने अनीष को छोड़कर किसी दूसरे युवक से दोस्ती कर ली। राधा से दूर होने के सालभर बाद अनीष ने एक अन्य लड़की से शादी कर ली। अनीष का घर बसा देखते ही युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनाम करने का डर दिखा कर हर महीने 40 से 50 हजार रुपए ऐंठने लगी। हनीट्रेप में फंसाने वाली डांसर युवती खुद पुलिस के जाल में फंस गई।


    दो साल तक दोस्ती रहने के दौरान अनीष और डांसर युवती के बीच शारीरिक संबंध बने। इन शारीरिक संबंधों के अश्लील फोटो और वीडियो युवती ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिए। जैसे ही अनीष ने किसी अन्य लड़की से शादी की, तो डांसर युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक पिछले करीब एक साल से राधा उसे ब्लैकमेल कर रही थी। हर महीने 40 से 50 हजार रुपए ले लेती थी। आखिर में उसने 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी। यह सौदा बीस लाख में तय हुआ।


    अनीष के पास बीस लाख नकद नहीं थे, इसलिए उसने युवती से कहा कि वह 50 हजार नकद देगा और 19 लाख 50 हजार रुपए का चेक दे देगा। युवती राजी हो गई। मंगलवार दोपहर को युवती रुपए और चैक लेने के लिए चांदपोल पहुंची। जैसे ही उसने अनीष से 50 हजार रुपए और 19 लाख 50 हजार का चेक लिया, उसी वक्त संजय सर्किल पुलिस ने राधा को रंगेहाथों पकड़ लिया।

    संजय सर्किल थाना पुलिस के अनुसार आरोपी युवती राधा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने पति को छोड़कर जयपुर रहने लगी। शुरू में उसने जयपुर मेट्रो में सालभर तक काम किया था। इसके बाद में मॉडलिंग और डांस में हिस्सा लेने लगी। तीन साल पहले युवती ने खुद का एक डांस ग्रुप तैयार कर लिया।


    जयपुर के अलावा कई राज्यों में अपने ग्रुप के साथ डांस परफॉर्मेंस करने लगी। महंगे शौक होने के चलते डांस से मिलने वाले रुपयों से उसका खर्चा नहीं चल रहा था। इसलिए उसने अनीष को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

    जयपुर मेट्रो में साथ काम करने के दौरान हुई दोस्ती
    हसनपुरा निवासी पीड़ित अनीष वर्ष 2016 में जयपुर मेट्रो में काम करता था। उन्हीं दिनों बुलंद शहर यूपी निवासी युवती भी वहीं काम करती थी। साथ काम करने की वजह से दोनों में दोस्ती हो गई। चुंकि युवती अपने पति को छोड़कर जयपुर आई थी। इसलिए वह अकेली रहती थी। ऐसे में उसने अनीष से नजदीकियां बढाई।

    पुलिस ने बताया कि दोनों करीब दो साथ तक दोस्त रहे और इसी दौरान दोनों के बीच अवैध रूप से शारीरिक संबंध बने। इन्ही संबंधों के दौरान बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो की आड़ में युवती ने अनीष को हनीट्रेप में फंसा लिया था।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआयकर विभाग की टीम ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर और दफ्तर पर मारा छापा…जानिए कितने देशों में कारोबार करते हैं हीरो मोटोकॉर्प…
    Next Article कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा,बिहार, और ओडिशा में ‘सियासी खेला’ होने का डर, जाने क्या आज बदल जाएंगे सारे समीकरण…

    March 16, 2026

    बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…

    March 16, 2026

    लखपति दीदी भ्रमण योजना” से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान सावित्री जगत ने सरकार की पहल को बताया ये…

    March 16, 2026

    प्लान’वैज्ञानिक ने बताया बड़ा राज दुनिया को चौंका सकता है भारत का ‘थोरियम …

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हरियाणा,बिहार, और ओडिशा में ‘सियासी खेला’ होने का डर, जाने क्या आज बदल जाएंगे सारे समीकरण…
    • बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…
    • लखपति दीदी भ्रमण योजना” से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान सावित्री जगत ने सरकार की पहल को बताया ये…
    • प्लान’वैज्ञानिक ने बताया बड़ा राज दुनिया को चौंका सकता है भारत का ‘थोरियम …
    • आज का राशिफल –किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?