Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है दो दिवस के लिएकब होगा क्या, यहां जानें …
    News

    शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है दो दिवस के लिएकब होगा क्या, यहां जानें …

    By Tv 36 HindustanSeptember 9, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    G20 शिखर सम्मेलन के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार यानी आज से इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन

    नई दिल्ली : शिखर सम्मेलन के लिए इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार यानी आज से इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हो रहा है। इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली के भारत मंडपम में तीन अहम सत्र आयोजित किए जाएंगे।

    भारत की ओर से G20 शिखर सम्मेलन की थीम ‘वसुधैव कुंटुंबकम’ रखी गई है। इसलिए इस शिखर सम्मेलन में वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर ही ‘वन अर्थ’, ‘वन फैमिली’ और ‘वन फ्यूचर’ सत्र होंगे। शनिवार और रविवार (9-10 सितंबर) को इस शिखर सम्मेलन का शेड्यूल क्या होगा और कौन-कौन से नेता इसमें शिरकत करेंगे।

    G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन का शेड्यूल
    सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक शिखर सम्मेलन के स्थल भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन होगा. इस दौरान भारत मंडपम के लेवल 2 में ट्री ऑफ लाइफ फोयर में पीएम मोदी के साथ वेलकम फोटो खींची जाएगी। नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भारत मंडपम के लेवल 2 स्थित लीडर्स लाउंज में इकट्ठा होंगे।

    सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भारत मंडपम के लेवल 2 के समिट हॉल में पहला सेशन ‘वन अर्थ’ होगा. इसके बाद वर्किंग लंच होगा।
    दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक भारत मंडपम के लेवल 1 में द्विपक्षीय बैठकें होंगी।
    3:00 बजे से 4:45 बजे तक भारत मंडपम के लेवल 2 के समिट हॉल में दूसरा सत्र ‘वन फैमिली’ (एक परिवार) होगा।

    इसके बाद नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख होटलों में लौटेंगे और 7:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रात्रिभोज होगा. वेलकम फोटो ली जाएगी।
    रात 8:00 बजे से 9:15 बजे तक रात के खाने पर बातचीत होगी।
    रात 9:15 से 9:45 बजे तक नेता और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भारत मंडपम के लेवल 2 के लीडर्स लाउंज में इकट्ठा होंगे. इसके बाद वे साउथ या वेस्ट प्लाजा से होटलों के लिए प्रस्थान करेंगे।

    G20 शिखर सम्मेलन का दूसरे दिन का शेड्यूल
    सुबह 8:15 से सुबह 9:00 बजे तक राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन होगा.

    इस दौरान राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
    सुबह 9:00 बजे से 9:20 बजे तक महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. इस दौरान महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीतों का लाइव प्रदर्शन भी होगा।

    10:15 बजे से 10:28 बजे तक भारत मंडपम के लेवल 2 के साउथ प्लाजा में वृक्षारोपण समारोह होगा।
    10:30 बजे से 12:30 बजे तक भारत मंडपम के लेवल 2 के समिट हॉल में तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ (एक भविष्य) होगा। इसके बाद नेताओं की ओर से की जाने वाली घोषणा को अडॉप्ट किया जाएगा।

    कौन-कौन नेता करेंगे शिरकत?
    शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज शिरकत करेंगे।

    इस सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी शामिल होंगे।

    वहीं, ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद फहद बिन महमूद अल सैद, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा शिरकत करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारे मेहमान भारतीय आतिथ्य का गर्मजोशी का आनंद लेंगे.” उन्होंने कहा, “मैं दोस्ती और सहयोग के बंधन को और प्रगाढ़ बनाने के लिए कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा।”

    भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन पहली बार हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता इस बार भारत के पास है। इस शिखर सम्मेलन में तमाम नेता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत अपनी G20 अध्यक्षता के तहत समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और न्यायसंगत वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

    क्या है G20 का एजेंडा
    जी-20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे में विकासशील देशो को आर्थिक मदद, विश्व बैंक और आईएमएफ में सुधार, क्रिप्टो करेंसी के लिए नए नियम, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर, जलवायु परिवर्तन और रूस-यूक्रेन युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।

    क्यों अहम है G20
    G20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से ज्यादा और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए यह समूह और शिखर सम्मेलन दुनिया के लिए काफी अहम है।

    ग्रुप में कौन-कौन शामिल समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

    Post Views: 0

    Hindi news Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकरोड़ों रुपये के घोटाले कर हुए गिरफ्तार इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री…
    Next Article सबसे शक्तिशाली भूकंप जिसमें 123 लोगों की मौत, लोग हुए बेघर और अधिक जानकारी प्राप्त करें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?