नई दिल्ली : : देश के कुछ राज्यों में हो रही बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात के वक्त गिरती ओंस और कम होता तापमान लोगों को ठंड का अहसास करवा रहा है। मौसम विभाग के आकलन है कि नवरात्रे शुरू होने तक रात में ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में रामलीला देखने जाने वाले लोगों को शॉल या जर्सी लेकर घर से निकलना होगा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। चेन्नई में भी आज आसमान क्लियर दिखेगा और न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम डिग्री 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मुंबई में भी आज बारिश नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज वहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।शुक्रवार को इन राज्यों में हुई बारिशWeather Update Today :
