नई दिल्ली. यदि आप मिड टर्म (3-5 साल) के अंदर अच्छा पैसा बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो प्रुडेंट इक्विटी की पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस आपके काम आ सकती है. प्रुडेंट इक्विटी गुरुग्राम स्थित वेल्थ मैनेजमेंट फर्म है, जिसने हाल ही में अपनी पहली ग्रोथ स्ट्रैटेजी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) लॉन्च की है. हालांकि आम लोगों के लिए यह सेवा लेना आसान नहीं होगा, क्योंकि इस फंड में निवेश करने के लिए कम से कम 50 लाख रुपये की रकम होनी चाहिए.यह फंड एक खास इन्वेस्टमेंट रणनीति अपनाता है, जिसे बॉटम-अप वैल्यू इन्वेस्टिंग कहा जाता है. इस रणनीति का मतलब है कि कंपनी ऐसी निवेश संभावनाओं की पहचान करती है, जिनकी कीमत बाजार में कम आंकी गई है, और इसमें निवेश करते समय सबसे पहले पूंजी की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है.
यह फंड उन निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो 3 से 5 साल की अवधि में अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न चाहते हैं.कैसी कंपनियों में लगेगा पैसा?यह फंड फ्लेक्सी-कैप दृष्टिकोण अपनाता है, यानी यह फंड विभिन्न कैपिटलाइजेशन (लार्ज, मिड और स्मॉल कंपनियों) के शेयरों में निवेश कर सकता है. इसका लक्ष्य S&P BSE 500 बेंचमार्क को पीछे छोड़ना है, यानी यह फंड उस इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा.
…प्रुडेंट इक्विटी का यह नया PMS फंड कंपनी के निवेश से जुड़े समाधानों के विकल्पों को और बढ़ाएगा. यह फंड निवेशकों की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने के प्रुडेंट इक्विटी के मिशन का हिस्सा है. प्रुडेंट इक्विटी 2012 से फैमिली ऑफिस, HNI और खुदरा निवेशकों के लिए काम कर रही है, और अब तक इसने अपनी पारदर्शिता और रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित रखते हुए निवेशकों को अच्छे रिटर्न बनाकर दिए हैं.
