
नई दिल्ली। देश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. वहीँ शातिर चोर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. खासकर चोरी की अगर बात करें तो दुनिया में इसकी ऐसी कई वारदातें हुई हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं. दुनिया में एक से बढ़कर एक चोर हैं, जो चोरी करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते हैं और एकदम सफाई से चोरी करते हैं, जिसकी भनक बगल वाले घर के लोगों को भी नहीं लगती.
वैसे लोग अपने घरों की सुरक्षा के लिए मोटे-मोटे गेट और लोहे की खिड़कियां लगवाते हैं, लेकिन क्या हो अगर चोर उन लोहे की खिड़कियों से अंदर घुसकर चोरी कर ले. ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप ये बात सच लगने लगेगी.
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक चोर खिड़की के सहारे घर के अंदर आसानी से प्रवेश कर जाता है. हालांकि यह एक डेमो होता है, जिसे चोर ने पुलिस के कहने पर दिखाया है कि वह कैसे चोरी करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसवाला चोर की हथकड़ी खोल देता है, ताकि वह अपना ‘हुनर’ दिखा सके. इसके बाद चोर असंभव को संभव करके दिखाता है. वह खिड़की में लगी रॉड के बीच से घर के अंदर घुसने की कोशिश करता है और बड़ी ही आसानी से वह एक पतली सी जगह के घर के अंदर घुस जाता है. यह गजब का नजारा था, क्योंकि आमतौर पर ऐसा कभी देखने को मिलता नहीं है कि कोई चोर चारों तरफ रॉड लगी खिड़की से इस तरह घर के अंदर घुस जाए.
आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘यह चोर खिड़की के रास्ते अंदर घुसा’. 1 मिनट 4 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 5 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
वहीं, कई लोगों ने वीडियो देख कर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘न्यायधीश जी को शंका है कि इतने छोटे रोशनदान से कैसे कोई घुस सकता है’, जबकि एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यह कोई आसान काम नहीं है…इसमें भी बहुत मेहनत लगती है’.