Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आदिवासी बैगा परिवार को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट, दिल्ली में राष्ट्रपति और पीएम से भी हुई मुलाकात, मेट्रो और प्लेन देख खुश हुआ मन…
    दुर्ग

    आदिवासी बैगा परिवार को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट, दिल्ली में राष्ट्रपति और पीएम से भी हुई मुलाकात, मेट्रो और प्लेन देख खुश हुआ मन…

    By Tv 36 HindustanJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग:- कबीरधाम जिले के 5 सदस्यीय आदिवासी बैगा परिवार दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद दुर्ग रेल्वे स्टेशन पहुंचे।.जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ बिताए पल को साझा किया. बैगा परिवार के लिए उनके जीवन में ये पहला अवसर था जब जंगल से निकलकर पहली बार ट्रेन और मेट्रो ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठाया हो.

    राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से भी की मुलाकात : कबीरधाम जिले के कुकदुर तहसील के कांदावानी और तेलियापानी के जंगल से लगे गांव में रहने वाले इन आदिवासी बैगा परिवार ने कभी सपने में भी नही सोचा था कि इन्हें कभी VIP ट्रीटमेंट के साथ दिल्ली जाने का मौका मिलेगा. लेकिन आदिवासी परिवार को ना सिर्फ दिल्ली जाने का मौका मिला बल्कि देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री,गृहमंत्री से विशेष रुप से मुलाकात भी की. इस दौरान आदिवासी परिवार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के साथ बैठकर भोजन भी किया. दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए. इसके बाद ट्रेन और मेट्रो की सवारी की.

    आदिवासी परिवार ने साझा किया अनुभव : दिल्ली से वापस लौटने के बाद जगतिन बाई बैगा ने बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें नाश्ता करवाया. दिल्ली के परेड भी देखा. साथ ही मेट्रो ट्रेन में घुमाया गया और प्लेन को भी देखा. जिसमें से फूल गिराया जा रहा था. यह सब देखकर अच्छा लगा. दोबारा मौका मिलेगा तो फिर से जाएंगे. गांव के लोगों को भी कहेंगे. आपको मौका मिलेगा, तो आप भी जाएं. आदिवासी बैगा परिवार को दिल्ली अपने साथ लेकर लाने जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारी नंदकुमार गायकवाड़ ने बताया कि आदिवासी परिवारों के लिए उनका यह पहला अनुभव था.जो लोग जंगल से बाहर जल्दी नहीं निकलते हैं वे लोग दिल्ली जाकर मेट्रो की सवारी कर रहे हैं.

    दिल्ली आने जाने के लिए विशेष इंतजाम : आदिवासी बैगा परिवार को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र से नवाजा गया है. तो उनकी अतिथि सत्कार के लिए भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने इन्हें निमंत्रण भेजा था.दत्तक पुत्रों के आने जाने के लिए ट्रेन में AC सीट दी गई. आलीशान होटल में रुकवाया गया. खाने पीने का विशेष व्यवस्था दी गई. दिल्ली से वापस लौटने के बाद ये सभी गोंडवाना एक्सप्रेस से दुर्ग रेल्वे स्टेशन पहुंचे. इसके बाद कार से कबीरधाम जिले के लिए रवाना हुए. आदिवासी बैगा परिवार अपनी दिल्ली यात्रा को साझा करते हुए काफी रोमांचित भी हुए.

    कैसे हुआ आदिवासी परिवार का चयन :आपको बता दें कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों के घर सौर ऊर्जा से जगमगा रहे है. उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया था.इन्हीं लाभार्थियों में से एक परिवार कवर्धा का था. जिनके परिवार के पांच सदस्य गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जंगलों से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे.

    Post Views: 900

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलिंग परिवर्तन पर लगा बैन, आखिर Trump ने क्यों लिया ये फैसला; बताई वजह…
    Next Article युवाओं के लिए बड़ा करार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू साइन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?