भिण्ड, 21 मार्च। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म में जो दिखाया गया है, सच्चाई उससे काफी ज्यादा है।
सुुश्री भारती आज भिण्ड जिले के गोरमी के दौनियापुरा गांव में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो “द कश्मीर फाइल्स फिल्म में दिखाया है, सच्चाई उससे काफी ज्यादा है। मुझे तो कश्मीर का जिम्मा दिया गया था। मैं वहां जाती थी और लोगों को भुगतते देखा था।”
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां का बहुसंख्यक वर्ग प्रताड़ित होता है और उसके प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई जाती है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती के साथ सहकारिता मंत्री डा. अरविंद सिंह भदौरिया, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया भी मौजूद थे।