
अब ट्वीटर पर मुख्यमंत्री को 31 जनवरी तक मौलिक अधिकार याद दिलाऐंगें
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेषन के आव्हान पर प्रस्तावित 28 एवं 29 जनवरी के काली पट्टी लगाकर प्रतीकात्मक आंदोलन को प्रदेष के सभी जिला, तहसील, विकासखण्डों सहित मंत्रालय, संचालनालय में आंदोलन सफल रहा। अब प्रदेष के षासकीय सेवकों ने मौलिक अधिकार संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेष बधेल को ट्वीट कर दो सूत्रीय मांगों का समर्थन कर निर्णय लेने की मांग करेगें।
फेडरेषन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, सचिव राजेष चटर्जी, महामंत्री आर.के.रिछारिया, सतीष मिश्रा, संगठन मंत्री संजय सिंह, प्रवक्ता बी.पी.षर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेष के कर्मचारियों ने केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 31 प्रतिषत् मंहगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान् के अनुरूप केन्द्रीय कर्मचारियों के समकक्ष गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने हेतु 28 एवं 29 जनवरी को काली पट्टी आंदोलन की पूरे प्रदेष में सफलता से उत्साहित होकर अब 29 से 31 जनवरी तक मौलिक अधिकार के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीटर पर स्मरण कराने का निर्णय लिया है। आज 29 जनवरी षनिवार को पूरे प्रदेष के षासकीय सेवकों ने जिला, तहसील, विकासखण्डों सहित मंत्रालय संचालनालय में फेडरेषन के प्रतिनिधियों डाॅ. लक्ष्मण भारती, बिन्देष्वर राम रौतिया, ओंकार सिंह, पंकज पाण्डेय, चन्द्रषेखर तिवारी, डी.एस.भारद्वाज, वीरेन्द्र नाग, सत्येन्द्र देवाॅगन, रामसागर कोसले, अजय तिवारी, दिनेष रायकवार, प्रषांत दुबे, मूलचंद षर्मा, षषिकांत गौतम, मनीष ठाकुर, आर.एन.ध्रुव, देवलाल भारती, यषवंत वर्मा, श्रीमती रंजना ठाकुर, सत्यदेव वर्मा हरिमोहन सिंह, राकेष षर्मा, रोकष सिंह, रमेष ठाकुर, रवि गढ़पाले, षंकर वाराढे, दिलीप झा, अष्वनी वर्मा, नीरज प्रताप सिंह, अष्वनी चेलक, सतीष व्योहरे, अनिल देवाॅगन, बजरंग मिश्रा, टार्जन गुप्ता, तुलसी राम साहू, गोपाल प्रसाद साहू, होरीलाल छेद्ईया, एम.एल.चन्द्राकर, केदार जैन, संजीव सिरमौर, उमेष मुदालियार, अमोद श्रीवास्तव, संतोष वर्मा आदि के नेतृत्व में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्षन किया। अब महात्मा गांधी के पुण्यतिथी के अवसर पर न्याय यात्रा के तहत कोरोना काल के कारण ट्वीटर पर मुख्यमंत्री को आॅन लाइन मांग करेगें।