Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंतजार खत्म,नवरात्रि में निगम-मंडलों में नियुक्ति का मिलेगा भाजपा नेताओं को तोहफा…
    RAIPUR

    इंतजार खत्म,नवरात्रि में निगम-मंडलों में नियुक्ति का मिलेगा भाजपा नेताओं को तोहफा…

    By adminApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- प्रदेश में निगम, मंडलों में कुर्सी मिलने का इंतजार करने वाले भाजपा नेताओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। नवरात्रि में कभी भी पहली सूची आ सकती है। बड़े निगम और मंडलों में नियुक्ति को लेकर तैयारी है। एक दर्जन से ज्यादा नामों की सूची तैयारी हो चुकी है। इस बार सूची को गुप्त रखा गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही नामों का ऐलान होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लगातार बयान आता रहा है, नियुक्ति होगी, थोड़ा इंतजार करें। लगता है अब इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी अब हो गया है। आने वाले समय में 4 और 5 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले हैं, उनके आने के पहले या फिर उनके जाने के बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है। सरकार बनने के एक साल बाद जाकर निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्ति का क्रम बीते साल से प्रारंभहुआ है। बीते साल ही लगातार नियुक्ति करने की योजना बनी थी। तीन चरणों में नियुक्ति की योजना बनाकर पहले चरण में कुछ प्राधिकरण में नियुक्ति की गई। इसके बाद लगातार यह बात सामने आती रही कि अब निगम और मंडलों में नियुक्ति होगी। बड़े निगम, मंडलों में पहले नियुक्ति की योजना तैयार की गई। लेकिन बीते साल के अंत तक किसी भी निगम और मंडल में नियुक्ति नहीं हो सकी। कुछ आयोगों में जरूर नियुक्ति की गई है।

    नए साल में निगम, मंडलों में नियुक्ति का मामला नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कारण अटक गया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने तय किया, पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो जाए फिर इसके बाद नियुक्ति की जाएगी। निगम, मंडलों के कई दावेदारों को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मौका मिल गया। अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव निपट गए हैं तो निगम, मंडलों में नियुक्ति की तैयारी है।

    सूची रखी गई है गुप्त

    भाजपा के जानकारों का कहना है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ निगम, मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हो गई है। एक दर्जन से ज्यादा नामों पर लगभग सहमति भी हो गई है। इस बार सूची को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। पिछली बार की सूची लीक हो गई थी। उस सूची में बड़ा फेरबदल भी कर दिया गया है। रविवार से नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है और पहले ही दिन यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई है। अब संभावना जताई जा रही है नवरात्रि में सूची कभी भी जारी कर देंगे।

    Post Views: 1,215

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur The wait is over Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM फेस पर अमित शाह ने क्रिएट किया सस्पेंस, क्या प्रदेश में भी BJP अपनाएगी ये मॉडल…
    Next Article शाह का दौरा तय : 4 अप्रैल को आएंगे रायपुर, 5 को बस्तर पंडुम के समापन समारोह में होंगे शामिल..
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…

    October 22, 2025

    2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…

    October 22, 2025

    युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…

    October 22, 2025

    एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…
    • 2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…
    • युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…
    • एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…
    • सीएम विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?