रायपुर :- छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में साय कैबिनेट के तीन विधायक नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष समेत प्रदेश के अन्य मंत्री और BJP के विधायक भी शामिल होंगे।
आपको बता दें पिछले चार-पांच दिनों से साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर सिर्फ कयासों का दौर चल रहा था, वहीं अब नामों का ऐलान हो चुका है। ग्रैंड न्यूज ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी। नए मंत्रियों में अंबिकापुर विद्यायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के नाम शामिल है। कल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे।
