Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » करोड़ों किसानों का बहुत जल्द खत्म होगा इंतजार, इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त
    News

    करोड़ों किसानों का बहुत जल्द खत्म होगा इंतजार, इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त

    By Tv 36 HindustanJune 4, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर तीन महीने पर करोड़ों किसानों को 2 हजार रुपये यानि साल में 6 हजार रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर करती है. इस बार भी देश के करोड़ों किसान योजना की 20वीं किश्तें का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, यह राशि किसानों को आय बढ़ाने और खेती में मदद करने के लिए शुरू की गई है. अब तक 19 किश्त जारी की जा चुकी हैं. सूत्रों से पता चला है कि इस महीने के आखिरी तक किसानों को खुशखबरी मिल जाएगी.

    जानिए कब आएगी योजना की 20वीं किश्त

    सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जून के आखिरी में जारी की जा सकती है. हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है.

    जानिए क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

    साल 2019 में मोदी सरकार के तत्कालीन फायनेंस मिनिस्टर पीयूष गोयल ने अपने अंतरिम बजट में इस योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत पात्र किसानों के खाते में हर तीन महीने पर 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. ये किश्तें अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च महीने के बीच में भेजी जाती हैं. इस साल फरवरी 2025 में पीएम मोदी इस योजना की 19वीं किश्त जारी कर चुके हैं. इस किश्त के जारी होते ही करीब 9.8 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था.
    जानकारी के मुताबिक इसमें 2.4 करोड़ महिलाएं भी शामिल थीं.

    इन किसानों को मिलेगा लाभ

    सरकार ने पात्र किसानों के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं. आइये जानते हैं.

    किसान भारतीय नागरिक हो.

    उसके पास खेती करने लायक जमीन होनी चाहिए.

    यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए है.

    ऐसे किसान जो इनकम टैक्स ना भरते हों.
    इसके साथ-साथ किसानों को दस हजार रुपये से कम की मासिक पेंशन मिलती हो.

    बिना केवाईसी नहीं मिलेगा लाभ

    इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अपडेट होना बहुत जरूरी है. बिना इसके खाते में रुपये नहीं आएंगे. इसके लिए सरकार की तरफ से दो तरीके बताए गए हैं.

    OTP पर आधारित:

    ई-केवाईसी. इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर लॉगिन करना पड़ेगा.
    बायोमेट्रिक आधारित: इसके लिए सीएससी सेंटर पर जाना होगा.

    जाने यह तरीका

    सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल www. http://pmkisan.gov.in पर लॉगिन करें.

    उसके बाद know your status पर क्लिक करें.
    इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और दिए गए कैप्चा को भरें.

    आपको Get Data का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

    क्लिक करते ही आपका स्टेटस सामने आ जाएगा. नाम लिस्ट में है या नहीं. इसके लिए अलग प्रॉसेस है.

    इसके लिए आपको Beneficiary लिस्ट पर क्लिक करना होगा.
    अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें.

    आपको आखिरी में Get Report पर क्लिक करना होगा.

    ऐसा करते ही लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने होगी.

    नए रजिस्ट्रेशन के लिए ये प्रॉसेस करें फॉलो

    www. http://pmkisan.gov.in पर क्लिक करें.

    यहां पर आपको New Farmer Registration पर क्लिक करना होगा.
    अपना आधार नंबर और दिए गए कैप्चा को भरना होगा.

    अपनी सारी जानकारी भरें और अंतिम में Yes पर क्लिक करें.

    अगर कोई परेशानी आए तो पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं

    Post Views: 890

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआ गई जनगणना की तारीख, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, जाने क्या होंगी प्रोसेस
    Next Article आज का राशिफल मेष-मिथुन सहित इन राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतर, ये राशियां बरतें सावधानियां….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?