उत्तराखंड:- बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आज उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत रिजल्ट घोषित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स
नाम – अंक – प्रतिशत
- पियुष खोलिया और कंचन जोशी – 488/500 – 97.60%
- अंशुल नेगी – 485/500 – 97%
- हरीश चंद्र – 480/500 – 96%
- uaresults.nic.in ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप फॉलो करें।
- आधिकारिक वेबसाइट – ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में बस आधा घंटा बाकी
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में बस आधा घंटा बाकी है। सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लगभग 11:30 बजे परिणाम चेक करने के लिए लिंग एक्टिव हो जाएगा।
टॉपर्स के नाम
पिछले साल, जसपुर की तन्नू चौहान ने यूबीएसई 12वीं के रिजल्ट में टॉप किया था। वहीं, उत्तरकाशी की हिमानी और सितारगंज के राज मिश्रा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर थे। हाईस्कूल की बात की जाए तो टिहरी गढ़वाल के शुशांत चंद्रवंशी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनकर उभरे थे।
कितने प्रतिशत अंक आने पर होंगे पास
आपको पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना जरूरी है। पास होने के लिए कम से कम 33% अंक आने चाहिए। अगर आप उत्तीर्ण नहीं होते हैं तो अपने अंक बढ़ाने के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का प्रयास कर सकते हैं।
तारीख और समय
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यूबीएसई मंगलवार, 30 अप्रैल को यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लगभग 11:30 बजे परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएंगे।
एसएमएस के माध्यम से कैसे चेक करें रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करें।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए, UK10 [roll number] टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजे दें।
यूबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए, UK12 [roll number] टाइप करें और इसे 5676750 पर भेज दें।
UK Board Result 2024: रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
how to check uttarakhand board result: आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल के साथ लॉग इन करें।
यहां लॉग इन करते ही आपको अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
