रांची। बेटी की शादी करना हर पिता का सपना होता है. वह बड़ी ही घूमघाम से अपनी बेटी की शादी करता है. पिता कोशिश करता है कि बेटी की शादी में कोई कसर न रह जाए. कुछ ऐसा ही झारखंड के रांची के एक पिता ने भी किया है. खास बात यह है कि पिता बकायदा बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बेटी को ससुराल से अपने घर लेकर पहुंची. जिसने भी यह नजारा देखा, बस देखता ही रह गया. अब इस अनोखी विदाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.
झारखंड के रांची के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने भी खूब धूमधाम के साथ अपनी बेटी की शादी की थी, लेकिन बेटी अपने ससुराल में प्रताड़ित हो रही थी. इसके बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया और अपनी बेटी को ससुराल से वापस अपने घर लेकर आ गए. उन्होंने बेटी को जिस तरह से अपने घर से विदा किया था, ठीक उसी तरह बैंड-बाजे के साथ बेटी को वापस घर लेकर पहुंचे.
पिता ने बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बेटी को वापस घर लाकर आए. इतना ही नहीं उन्होंने नवरात्र के समय समाज को एक संदेश देने की भी कोशिश की है. दरअसल, साक्षी गुप्ता की शादी बड़े ही धूमधाम धाम से परिजनों ने की थी, लेकिन शादी के बाद से ही साक्षी को प्रताड़ित किया जा रहा था. इसकी जानकारी परिजनों को मिली.
बेटी की परेशानी के बारे में पिता को खबर मिली. परिवार ने पूरी जनकारी ली तो पता चला कि जिस युवकों के साथ उन्होंने अपनी बेटी की बड़े अरमानों से शादी की थी वो पहले से ही शादीशुदा था. इसके बाद साक्षी के पिता प्रेम गुप्ता ने जिस तरह से उन्हें विदा किया था, ठीक उसी तरह अपनी बेटी को वापस लेकर अपने घर ले पहुंचे. उसके बाद पूरा परिवार बेटी को लेकर पूजा पाठ करने रांची से बाहर निकले गए.
साक्षी की दादी ने बताया कि बेटी को नई जिंदगी बेहतर हो, इसे लेकर पूरा परिवार साक्षी के साथ खड़ा है. दरअसल साक्षी की शादी बाजरा के रहने वाले सचिन गुप्ता से 2022 में हुई थी. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि प्रेम गुप्ता ने अपनी बेटी की शादी धूम धाम से की थी और कुछ उसी अंदाज में ही बेटी को घर भी वापस लेकर आए हैं.


