
नार्वे : बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चिंता के बीच नॉर्वे में सिक्स सेंसेस स्वार्ट नाम का 94 कमरों वाला दुनिया का पहला एनर्जी पॉजिटिव होटल तैयार किया जा रहा है।
मछली सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के स्ट्रक्चर की स्टाइल में बन रहे इस होटल में सोलर पैनल, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और वाटर रिसाइकलिंग प्लांट जैसे पर्यावरण संरक्षण के तरीके अपनाए गए हैं। यह होटल 2024 तक खुलने की उम्मीद है।