आजकल के मौहाल में लोग एक पत्नी को झेल नहीं पाते वहीं एक युवक ने एक साथ 9 महिलाओं के साथ शादी की वो भी एक ही मंडप में। हैरानी की बात तो ये है कि इसे पहले भी वो शादीशुदा है और उनकी पत्नी को उनकी शादी से कोई परेशानी नहीं है।
हम बात कर रहे है ब्राजील मॉडल आर्थर ओ उर्सो की जिन्होंने साओ पाउलो शहर के कैथोलिक चर्च में एक साथ 9 महिलाओं से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नौ आर्थर के कहना है कि उन्होंने ऐसा ‘फ्री लव’ को सेलिब्रेट करने के लिए किया है।
हैरानी इस बात की है कि मॉडल आर्थर ओ उर्सो पहले से ही शादीशुदा हैं। इसे पहले भी अपने हनीमून की तस्वीरों के लेकर विवादों में रह चुके हैं। आर्थर अपनी पहली पत्नी के साथ लुआना काजाकी के साथ हनीमून के लिए फ्रांस गए थे। इस दौरान वह कई फ्रेंच शहरों में न्यूड घूमे थे।
अब एक साथ नौ महिलाओं से शादी करके वो फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उनका कहना है कि वो एक महिला से शादी की परंपरा के खिलाफ हैं और इसलिए एक ही मंडप में नौ महिलाओं से शादी करके उन्होंने Monogamy के विरुद्ध आवाज उठाई है।
यहीं नहीं इस कपल ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को सेक्स से जुड़े टिप्स देकर भी सुर्खियां बंटोरी थीं। उन्होंने कहा था कि हमने लोगों को सेक्स की अलग-अलग पोजीशन से लेकर हर-छोटी बड़ी बात बताई ताकि वो बेहतर फिजिकल रिलेशन का आनंद उठा सकें।