बिलासपुर। जिले में बीती रात युवक ने खुद पर आग लगा कर ठाणे में घुस गया। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आग लगने से युवक का शरीर काफी जल गया है। जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिविल लाईन थाने का है।
जानकारी के अनुसार बीती रात सिविल लाइन थाने में करीब 12 बजे एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी तेल या पेट्रोल जैसा कोई ज्वनलशील पदार्थ डाल कर खुद को आग लगा ली। युवक थाने में पुलिसकर्मियों के कक्ष तक पहुँच गया तभी पुलिसकर्मियों के उसे देख कर होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से आग बुझा कर युवक को ईलाज के लिये सिम्स में ले जाकर एडमिट किया। बताया जा रहा है कि जब युवक ने खुद को आग लगाया तब उसका भाई भी उसके साथ था और भाई की जान बचाना छोड़ घटना का वीडियो बना रहा था। दोनो भाइयों की हरकतों की वजह से दोनो के नशे में होने का अनुमान लगाया जा रहा है।