आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है. आंवला खाने से पाचन में सुधार सहित कई फायदे हो सकते हैं. आंवला रोज खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे
1/8विटामिन C का अच्छा सोर्सविटामिन C का अच्छा सोर्सआंवला खाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है. साथ ही इसमें बड़ी मात्रा में विटामिन C होता है. यह इम्यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमणों से बचाव के लिए भी काफी फायदेमंद है.
2/8पाचन सुधरता हैपाचन सुधरता हैआंवला पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद है. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान करता है.3/8बालों के लिए फायदेमंदबालों के लिए फायदेमंदआंवला खाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. इसके साथ ही यह बाल सफेद होने से बचाता है और बालों की जड़ों को भी मजबूत करता है.
4/8डायबिटीज नियंत्रणडायबिटीज नियंत्रणरोजाना आंवला खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है.
5/8हेल्दी हार्ट के लिएहेल्दी हार्ट के लिए आंवला खाना दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. दरअसल इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं. साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित होता है
. 6/8वजन कम करने में मददगारवजन कम करने में मददगारआंवला खाना ज्यादा वजन वालों के लिए भी फायदेमंद है. दरअसल इसमें कैलोरी कम होती हैं, जिसकी वजह से वजन घटता है. वहीं आंवले की मदद से मेटाबोलिज्म भी बढ़ाया जा सकता है.
7/8आंखों के लिए लाभकारीआंखों के लिए लाभकारीरोजाना आंवला खाना आंखों के लिए भी लाभकारी होता है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है. आंवला से आंखों से संबंधित कैटारैक्ट और रेटिनल डिसऑर्डर्स जैसी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलती है.
