Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अबू धाबी में है कई फेमस थीम पार्क, जानिए आखिर क्या है इस शहर की खास बातें……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    अबू धाबी में है कई फेमस थीम पार्क, जानिए आखिर क्या है इस शहर की खास बातें……

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर:-* संयुक्त अरब अमीरात यूएई की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन हो चुका है. इस्लामिक देश में हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर अबू धाबी शहर का जिक्र हो रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शहर में और क्या-क्या खास है, जो दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है. आज हम आपको बताएंगे कि अबू धाबी में ऐसा क्या है, जिसका हर कोई दीवाना है. *अबू धाबी शहर*संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी 67,340 स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है. इसमें लगभग 200 द्वीप हैं. बता दें कि दिसंबर 1971 में यूएई छह अमीरातों का एक संघ बना था, जिसमें अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-क्वैन. फुजैराह और रास अल खैमा शामिल हैं. इसमें अबू धाबी को सात अमीरातों में से एक सबसे बड़ी और सबसे धनी अमीरात माना जाता है. *थीम पार्क*अबू धाबी शहर में बहुत सारे थीम पार्क हैं, जिसको देखने के लिए दुनियाभर से लोग वहां पर पहुंचते हैं. खूबसूरत टापू, फरारी वर्ल्ड और यस वाटरवर्ल्ड जैसे थीम पार्क पर्यटकों बहुत आकर्षित करते हैं. ये सभी पार्क अपने थीम के मुताबिक बने हुए हैं. जैसे फेरारी वर्ल्ड नाम का थीम पार्क दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर थीम पार्क है, जो 1.65 मिलियन स्क्वायर फुट में फैला है. यहां दुनिया का सबसे तेज रोलरकोस्टर फ़ॉर्मूला रॉसा है, जो 4.9 सेकंड में 0 से 240 किमी/घंटा जाने में सक्षम है. इसके अलावा ये पूरा पार्क फेरारी थीम पर है, जो उसके इतिहास के बारे में बताता है.*सुरक्षित शहर*पूरी दुनिया में सुरक्षा के मामले में अबू धाबी की गिनती दुनिया के शीर्ष शहरों में होती है. अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है.बता दें कि 2017 से अबू धाबी 329 ग्लोबल शहरों की इस लिस्ट में सबसे सुरक्षित शहर के तौर पर बरकरार है.*सबसे बड़ी मस्जिद*संयुक्त अरब अमीरात की सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद अबू धाबी में स्थित है. इसकी गिनती दुनिया की सबसे बड़े मस्जिदों में भी होती है. बता दें कि खूबसूरत डिजाइन के लिए मशहूर इस मस्जिद में 82 गुंबद और 1,000 से अधिक स्तंभ हैं. इसके अलावा यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना हुआ कालीन बिछा हुआ है. 11 सालों में बनने के बाद 2007 में इस मस्जिद का उद्घाटन हुआ था.*सबसे बड़ा रेगिस्तान*अबू धाबी में दुनिया का सबसे बड़ा निरंतर रेतीला रेगिस्तान भी है. इस रेगिस्तान का नाम रुब अल खली है, जिसे खाली क्वार्टर भी कहते हैं. बता दें कि लगभग 560,000 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ ये रेगिस्तान यूएई के अलावा सऊदी अरब, ओमान और यमन की सीमा में फैला हुआ है. इस रुब अल खली रेगिस्तान में 250 मीटर 820 फीट तक ऊंचे बड़े रेत के टीले देखने को मिलते हैं।

    Post Views: 0

    *There are many famous theme parks in Abu Dhabi Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी ! साय सरकार इन छात्रों को सालाना देगी 6 हजार रुपए
    Next Article पृथ्वी पर कैसे आईं मां नर्मदा, शिव जी से जुड़ी है ये रोचक कथा, जानें……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश

    February 11, 2026

    सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …

    February 11, 2026

    UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…

    February 11, 2026

    सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 260 जोड़ों को मिला सुखद दांपत्य सामूहिक विवाह से मजबूत हुआ सामाजिक समरसता का संदेश
    • सरकार ने जारी किया एआई कंटेंट को लेकर सख्त फरमान सावधान अब सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी AI वाली ‘धोखाधड़ी’, …
    • UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत का समर्थन करेगा ये 4देश दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग, सीमा विवाद पर भी सहमति…
    • सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सलमान खान और इस एक्टर के कैमियो ने बढ़ाया क्रेज…
    • आज का राशिफल ग्रहों की चाल बदलेगी दिन, जानिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?