नई दिल्ली:– कई घरों में लोग बिल्ली पालना पसंद करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, बिल्लियों से जुड़े कई शुभ और अशुभ संकेत माने गए हैं। इसी तरह सपने में बिल्ली का आना भी व्यक्ति के लिए एक खास संकेत हो सकता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में बिल्ली के अलग-अलग तरीकों से देखने का अर्थ भी अलग-अलग होता है।
अशुभ हैं ऐसे सपने
अगर आपको सपने में मृत बिल्ली दिखाई देती हैं, तो यह एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि जल्दी ही आपसे आपकी स्वतंत्रता छिनने वाली है या फिर आपका अपने परिवार से विवाद भी हो सकता है। वहीं अगर सपने में आपको बिल्ली अपने ऊपर हमला करती हुई दिखाई देती है, तो ये यह भी एक चिंता का विषय हो सकता है। इसका अर्थ होता है कि आपको अपमानित होना पड़ सकता है।
अगर आप सपने में कभी खुद को बिल्ली को बचाते हुए देखते हैं, तो यह बेहद शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में बहुत अच्छे बदलाव आने वाले हैं।
सपने में काली बिल्ली को देखना
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में काली बिल्ली को देखना एक शुभ संकेत नहीं है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप किसी बड़ी समस्या में पड़ सकते है। यह समस्या आपके नौकरी-पेशा जीवन, आर्थिक स्थिति या फिर पारिवारिक रिश्तों से संबंधित हो सकती है।
