नई दिल्ली शिक्षकों को एक बार फिर से तबादले के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सरकार द्वारा शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है। किसी भी शिक्षक और कर्मचारियों के पद स्थापना और प्रतिनियुक्ति पर भी रोक लगी हुई है। यह रोक क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों पर भी लागू होगी। शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पाठक के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के माध्यम से शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के तबादले नवीन पदस्थापन सहित प्रतिनियुक्ति के आधार को फिलहाल स्थगित किया गया है।
