मध्य प्रदेश:- विधानसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार बेसबरी से किया जा रहा है. आने वाले रविवार को तय हो जाएगा कि मध्य प्रदेश की सत्ता किसके पास जाएगी. बीजेपी ने इस चुनाव में नया प्रयोग करते हुए कई सांसदों को मैदान में उतारा था. कई जगह इन सांसदों की स्थिति कमजोर तो कहीं मजबूत बताई जा रही है. बीजेपी ने गाडरवारा विधानसभा सीट से सांसद राव उदय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर आने वाले परिणामों से पहले ही जनता ने बताया कि कौन चुनाव जीतने वाला है.
आपको बता दें गाडरवारा सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद राव उदय सिंह तो कांग्रेस ने वर्तमान विधायक सुनीता पटेल को प्रत्याशी बनाया है. आम लोगों की माने तो ये चुनाव दोनों के लिए ही आसान नहीं रहा है. दोनों ने एक दूसरे के लिए कड़ी टक्कर दी है. फिर चाहे विधायक हो या सांसद दोनों ने ही बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है.
नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा सीट पर कुल 2 लाख 16 हजार 875 मतदाता हैं. जिनमें 1 लाख 11 हजार 290 पुरुष और 1 लाख 5 हजार 581 महिला मतदाता हैं. इस सीट पर कुल 81.66 फीसदी मतदान हुआ है. जो पिछले विधानसभा चुनाव से काफी ज्यादा है. यही कारण है कि लोगों की धड़कनें तेज हैं.
क्या कहती है जनता
2019 तीसरी बार सांसद बने उदय प्रताप सिंह को इस बार बीजेपी ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा चुनाव लड़ा है. नरसिंहपुर उदय प्रताप सिंह का गृह जिला है. गाडरवारा सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है. यहां से कांग्रेस की सुनीता पटेल विधायक हैं. आम लोगों की माने तो परिणाम किसी भी पाले में जा सकते हैं, अभी कोई भी कुछ नहीं कह सकता है कि आने वाले समय में क्या परिणाम देखने को मिलेगा. लेकिन जनता ने एक बात खुलकर कह दी है कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले सांसद इस अगर जीते तो बहुत कम मार्जन से चुनाव जीतेंगे!
कैसा रहा 2018 का रिजल्ट
गाडरवारा विधानसभा सीट पर 2018 की बात करें तो कुल 1 लाख 88 हजार 207 मतदाताओं ने वोट डाले थे. जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता पटेल 15 हजार 363 वोटों से जीत गई थी.
