इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, आईपीपीबी ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। इससे जुड़ी डिटेल जानने के लिए नीचे पढे़ं।
वैकेंसी डिटेल
यह भर्ती अभियान 132 कार्यकारी पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्वालिफिकेशन
इन पदों पर आवेदन करने लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
सेलेक्शन प्रोसेस
चयन एक ऑनलाइन टेस्ट और या ग्रुप डिस्कशन और या पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 100 है। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 है।
