
रायपुर। लंबे समय बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित हो रहे राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस के सभी नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। चिंतन शिविर के आज पहले दिन समय पूर्व सभी कांग्रेसी आमंत्रित सदस्य उदयपुर पहुंच चुके हैं।
आज का पहला सत्र कुछ ही समय बाद शुरू होने वाला है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय कई वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की है।छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय,राजेश तिवारी सहित कुल 6 सदस्य इस शिविर में सम्मिलित हो रहे हैं।
विकास उपाध्याय ने बताया कि इस चिंतन शिविर से कांग्रेस को एक नई दिशा मिलेगी और पूरे कांग्रेस नेताओं में इस शिविर को लेकर खासा उत्साह है।