केपटाउन : देश और दुनिया में कई प्रकार की जनजातियां रहती है। इनमे से कई जनजातियां ऐसी हैं, जिन्हे उनके अनोखे रीती-रिवाजों के लिए जाना जाता है। अफ्रिका महाद्वीप में रहने वाली इन जनजातियों में से एक है जुलू जनजाति। इस जनजाति में शादी से पहले लड़कियों के वर्जिन होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जनजाति में 21 वर्ष की उम्र तक वर्जिन रहने वाली लड़कियों को वर्जिनिटी पार्टी दी जाती है।
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जातीय समूह है जुलू जनजाति
Virginity party is given to girls : बता दें कि, जुलू जनजाति दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जातीय समूह है। 20वीं शताब्दी के अंत में इस जनजाति के लोगों की संख्या करीब 90 लाख थी। जुलू जनजाति की महिला थेंबेला ने एक आर्टिकल में अपनी जनजाति के रिवाजों की जानकारी दी थी। लड़की के परिजन इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी बेटी 21 साल की होने तक किसी से संबंध न बना ले। लड़की के 21 साल की होने से पहले उसकी मां उससे वर्जिन होने को लेकर सवाल पूछती है।
लड़कियों को देनी पड़ती है परीक्षा
Virginity party is given to girls : कई बार लड़की को अपनी वर्जिनिटी की परीक्षा तक देनी पड़ती है। इसके लिए मां लड़की को वर्जिनिटी टेस्ट करने वाली महिला के पास ले जाती है। अगर लड़की वर्जिन हुई तो पार्टी की तैयारी शुरू हो जाती है। पार्टी में पूरे गांव के लोगों और रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। डांस और खाना-पीना होता है। वर्जिनिटी पार्टी के लिए वर्जिन लड़की को खास तरीके से तैयार किया जाता है। उसे जुलू जनजाति के पारंपरिक परिधान पहनने होते हैं और टॉपलेस होना पड़ता है। जुलू जनजाति के पारंपरिक परिधान में महिलाएं टॉपलेस रहती हैं। इस ड्रेस में लड़की लोगों के सामने डांस करती है।
लड़कियों को फैटी टिशू पहनकर करना होता है डांस
Virginity party is given to girls : वर्जिन लड़की को टॉपलेस होने के बाद गाय की फैटी टिशू पहनना होता है। डांस के दौरान लड़की को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि फैटी टिशू फट नहीं जाए। अगर यह फट जाए तो लड़की को अपमान सहना पड़ता है। लोग समझते हैं कि लड़की अपनी वर्जिनिटी को लेकर झूठ बोल रही थी। वर्जिनिटी पार्टी के लिए जानवर की बली देकर भोज किया जाता है। इस दौरान लड़की को महंगे-महंगे गिफ्ट मिलते हैं। लड़की और उसके परिवार के लिए वर्जिनिटी पार्टी यादगार होती है। इसके लिए छह महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। जनजाति के पुरुष भी वर्जिनिटी पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक रहते हैं।