नई दिल्ली:– इकोनॉमी पर वित्त मंत्रालय ने क्या कहा
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था ठीक रहेगी। हालांकि, कुछ चिंताएं हैं। चीन से आने वाले सामान की सप्लाई में दिक्कतें आ रहीं। अमेरिका ने कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ा दिए हैं। इन वजहों से भारत को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वित्त मंत्रालय ने अपनी मासिक
चीन-अमेरिका का कितना असर
मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट पर रोक लगा रखी है। यह भारतीय कंपनियों के लिए एक बड़ी समस्या है। दुर्लभ पृथ्वी चुंबक एक खास तरह की चीज होती है। इसका इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में होता है। अमेरिका में मंदी आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत से होने वाला निर्यात कम हो सकता है। इसका मतलब है कि भारत से सामान बाहर कम जाएगा। इससे भारत को नुकसान हो सकता है।
भारत की अर्थव्यवस्था बेहद सावधानी से आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि वित्त वर्ष 2026 में देश की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी रहेगी। अमेरिका के टैक्स को लेकर उठ रही चिंताओं को अलग-अलग प्लानिंग से दूर करने की तैयारी है।
भारत की ताकत क्या है जान लीजिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर के कई देशों की अपेक्षा भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है।
अच्छी खबर यह है कि भारत में महंगाई कम होने की उम्मीद है।
सरकार ब्याज दरों को कम कर सकती है, जिससे लोगों को लोन लेना आसान हो जाएगा।
सरकार चाहती है कि प्राइवेट कंपनियां निवेश करें, ताकि देश का विकास हो।
किसानों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इस साल बारिश अच्छी हुई है। इससे गांवों में लोगों की आय बढ़ने की उम्मीद है।
दुनिया भर में सप्लाई चेन बदल रही है। हमें दुनिया में हो रही घटनाओं पर नजर रखनी होगी। आर्थिक समीक्षा में यह बात कही है।।
