Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस मंदिर में नहीं है किसी देवी-देवता की मूर्ति,बनाने में लगी छह सौ कारीगर और दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर की कड़ी मेहनत,पीएम मोदी की भी शिखर पर टिकी नजर,खासियतें चौंकाने वाली…..
    News

    इस मंदिर में नहीं है किसी देवी-देवता की मूर्ति,बनाने में लगी छह सौ कारीगर और दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर की कड़ी मेहनत,पीएम मोदी की भी शिखर पर टिकी नजर,खासियतें चौंकाने वाली…..

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में नवनिर्मित ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उद्घाटन किया। यह भव्य स्वर्वेद महामंदिर उमराहा में स्थित है। बताया जा रहा है कि इस सात मंजिला महामंदिर को बनाने में लगभग 20 साल का समय और सैकड़ों मजदूर लगे हैं।

    स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां पर मौजूद थे। लोकार्पण के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक साथ इसका भ्रमण किया। पीएम मोदी ने अपने भ्रमण के दौरान विहंगम योग में भी हिस्सा लिया।

    मालूम हो कि इस महामंदिर को लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह मंदिर जितना खूबसूरत है, उतना ही खास भी माना जा रहा है। आइए इस मंदिर की खासियत के बारे में बताते हैं।

    पढ़ें स्वर्वेद महामंदिर की खासियत

    इस सात मंजिला महामंदिर में एक साथ 20 हजार लोग ध्यान कर सकते हैं। इस कारण स्वर्वेद महामंदिर को दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र कहा जा रहा है।

    इस मंदिर को बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। इस मंदिर की गुंबद पर 125 पंखुड़ियों वाले कमल को डिजाइन किया गया है। इसके दीवारों और स्तंभ पर भी बेहद खूबसूरत कलाकृतियां की गई हैं।

    वाराणसी शहर के केंद्र से लगभग 12 किमी दूर उमराहा क्षेत्र में स्थित यह स्वर्वेद महामंदिर 3,00,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा परिपथ भी है।

    स्वर्वेद महामंदिर की नींव 2004 में सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव और संत प्रवर विज्ञान देव ने रखी थी। इसे पूरा होने में लगभग 20 साल का समय लगा है। इस महामंदिर के निर्माण में 600 श्रमिकों और 15 इंजीनियरों के की मेहनत लगी है।

    मंदिर में 101 फव्वारों के साथ-साथ सागौन की लकड़ी की छत और जटिल नक्काशी वाले दरवाजे हैं। यहां मकराना मार्बल लगा हुआ है, जिस पर स्वर्वेद के 3137 छंद उकेरे गए हैं।

    मंदिर की बाहरी दीवार पर 138 प्रसंग वेद उपनिषद, महाभारत, रामायण, गीता आदि के चित्र बनाए गए हैं, जिससे लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा पता लग सके।

    इस मेडिटेशन सेंटर की दीवारों को गुलाबी बलुआ पत्थर की मदद से सजाया गया है और साथ ही इसके प्रांगण में औषधीय जड़ी बूटियों वाला एक सुंदर बगीचा इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

    ग्राउंड फ्लोर पर सद्गुरु सदाफल महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी व गुफा, सत्संग हॉल बनाया गया है। सातवें तल पर आधुनिक तकनीक से युक्त दो अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाए गए हैं।

    मंदिर प्रांगण में किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं है, बल्कि इसमें ब्रह्म ज्ञान दिया जाएगा।

    इस मंदिर का नाम एक योगी और विहंगम योग के संस्थापक सद्गुरु श्री सदाफल देवजी महाराज द्वारा लिखित एक आध्यात्मिक ग्रंथ स्वर्वेद के आधार पर रखा गया है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india PM Modi also has his eyes fixed on the peak Raipur six hundred artisans There is no idol of any deity in this temple Today latest news Today news two hundred laborers and 15 engineers worked hard to build it
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअंकुरित मेथी खाएं पाइल्स से पाए राहत,, शुगर, बीपी को रखे कंट्रोल, जाने अंकुरित मेथी के अनेक फायदे…
    Next Article मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, ऑयली स्किन से पाए छुटकारा,, चेहरे पर लगाएं ये जरूरी टिप्स….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

    February 12, 2026

    शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें…

    February 12, 2026

    नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…

    February 12, 2026

    बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…
    • शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें…
    • नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…
    • बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…
    • शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?