Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ‘मनभेद’ ही नहीं बल्कि ‘मठभेद’ भी हैं भाजपा में : अखिलेश यादव
    राजनीति

    ‘मनभेद’ ही नहीं बल्कि ‘मठभेद’ भी हैं भाजपा में : अखिलेश यादव

    By Tv 36 HindustanOctober 29, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इन दिनाें ‘मतभेद’ ही नहीं बल्कि ‘मठभेद’ भी है, हालत यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दोनों इंजन टकराये जा रहे हैं।
    कांग्रेस से इस्तीफा देकर आये पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक और उनके पूर्व विधायक पुत्र पंकज मलिक समेत कुछ अन्य को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री यादव ने शुक्रवार को कहा “ भाजपा से आ रही खबरों से पता चलता है कि वहां इन दिनो केवल मनभेद नहीं है, मठभेद भी है। ऐसा मठभेद है कि दोनो इंजन आपस में टकराये जा रहे हैं। सुना तो यह है कि कुछ विधानसभा सीटों पर टिकट बदले जा रहे है। अगर सारे विधायक भी बदल दोगे तभी भी जनता ने भाजपा को बदलने का मन बना लिया है।”
    उन्होने कहा कि किसान, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा परेशान किसान ही है। उसके खेत में फसल खड़ी है। धान कट कर बाजार में जाने लगा है मगर उसे खरीदने का सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया है। वाजिब दाम न मिलने पर कुछ स्थानों पर तो किसान को धान में आग लगानी पड़ी है। बुंदेलखंड में किसान खाद के लिये लाइन में लगने को मजबूर है। लगातार लाइन में लगने से किसानों की जान जा रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है। परेशान किसानों ने इस बार भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बनाया है।
    महंगाई का जिक्र करते हुये अखिलेश ने कहा कि डीजल, पेट्रोल लगातार महंगा होता जा रहा है। जनता को भाजपा न जाने कौन सा पहाडा याद दिलाना चाहती है, कि हर दिन 35 पैसा कीमत बढा देती है। जो किसान अर्थव्यवस्था की रीढ है उसकी कोई मदद नही कर रहा है। किसान डीजल और बिजली के खर्च से परेशान है मगर कोई नहीं जानता कि मुनाफा कहां जा रहा है। वास्तव में भाजपा किसानों की नहीं बल्कि मुनाफाखाेरों की पार्टी है। यह बड़े लोगों की पार्टी है जो मुनाफे में खेलते है। जो सेंसेक्स का ऊपर नीचे उठना बैठना देखते हैं जबकि अर्थव्यवस्था को गरीब और किसान संभालता है।
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुये उन्होने सवाल किया कि आखिरकार देश की बड़ी कंपनियों को टेंडर क्यों नहीं दिये गये जबकि इतने बड़े प्रोजेक्ट में भाजपा के सहयोगी और चेहते लोगों को टेंडर दिया गया। उन्होने कहा कि पूर्वांचल और पश्चिम से भाजपा के घुसने का रास्ता बंद कर दिया गया है और बीच में वह खुद मौजूद हैं।
    सपा में शामिल होने वाले सर्वसमाज के जयपाल सिंह कश्यप और बसपा के जिमी हैदर ,रामसागर अकेला के अलावा हरेन्द्र मलिक एवं उनके पुत्र पंकज मलिक को विश्वास दिलाते हुये उन्होने कहा कि सभी के हित और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जायेगा।
    इससे पहले पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के पूर्व सलाहकार हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भाजपा के कुशासन से सिर्फ सपा ही निजात दिला सकती है। संविधान की रक्षा के लिये वह सपा में शामिल हुये हैं। चिड़िया के बराबर ही सही मगर बिना लाभ के संघर्ष करेंगे। उन्होने कहा कि 44 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होने कई उतार चढावा देखे और 18 सालो तक कांग्रेस में रहा। आज महसूस होता है कि भाजपा के शासनकाल में जब चारो तरफ भ्रष्टाचार को बोलबाला है। किसान कराह रहा है। उसकी नहीं सुनी जा रही है। ऐसे में सपा और अखिलेश यादव से जनता की उम्मीदे और बढ गयी है।
    मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा से वर्ष 1985 में पहली बार जनप्रतिनिधि के तौर पर चुने गये श्री मलिक ने लगातार चार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया था। वह 2002 में कांग्रेस के लिये राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुये। उनके पुत्र पंकज मलिक भी दो बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इसके अलावा वह पार्टी संगठन में अहम पदों में रह चुके हैं।

    Post Views: 0

    'difference' 'mathbheed' BJP There is not only
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदीवाली पर लोगों को तोहफा में बादाम देंगी सोहा अली खान
    Next Article स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर चौकीदार ने किया दुष्कर्म
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?