सीहोर :- मध्य प्रदेश के सीहोर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई है। इतना ही नहीं भगदड़ में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के लिए भर्ती किए गए श्रद्धालुओं में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।