दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. इसका कारण मॉनसून का कमजोर होने है. क्योंकि इस वजह से अगले एक हफ्ते तक बारिश नहीं होने की संभावuना ज्यादा है. हालांकि कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहा.
लेकिन इससे उमस से राहत मिलने वाली नहीं है, बल्कि गर्मी बढ़ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मीआईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार 12 और 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद nnहै.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मौसम में हीट एग्जॉशन, हीट क्रैंप जैसी परेशानियों की संभावना बढ़ जाती है. वहीं हीट स्ट्रोक का खतरा भी बना रहता है. आईएमडी ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताई है.कई राज्यों में होगी तेज बारिशइसके अलावा आईएमडी ने कई राज्यों में दो दिन यानी 9 और 10 अगस्त को तेज बारिश की भविष्यवाणी की है.
उत्तर प्रदेश में 11 और 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.उत्तराखंड में मौसम विभाग की एडवाइजरी जारीवहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में तेज बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है.
आलम यह है कि बाढ़ का पानी सड़कों पर आ गया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी भी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
